6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवाल : आखिर चलेगी या बंद हो जाएगी लाडली बहना योजना? सदन में हुआ हंगामा

मध्यप्रदेश में विधानसभा सत्र के दौरान लाडली बहना योजना को लेकर जमकर हंगामा

2 min read
Google source verification
ladli_behna_yojna.jpg

मध्यप्रदेश में जब से नए सीएम के तौर पर मोहन यादव ने कार्यभार संभाला है तब से हर किसी के जहन में एक ही सवाल है कि अब लाडली बहना योजना का क्या होगा ? पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांक्षी योजना लाडली बहना क्या सरकार अब बंद कर देगी ? इसी असमंजस के बीच मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान गुरुवार को विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। हालांकि विपक्ष के हंगामे के बाद खुद सीएम मोहन ने लाडली बहना योजना को लेकर बड़ी बात कही।

लाडली बहना योजना पर विधानसभा में हंगामा
विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रामनिवास रावत ने लाडली बहना योजना को लेकर सरकार से सीधा सवाल किया। रावत ने पूछा कि मुख्यमंत्री से मैं यह जवाब चाहता हूं कि लाडली बहना योजना चलेगी या नहीं ? योजना का लाभ पाने वाली माताओं-बहनों को पूर्व की तरह हर महीने पैसे दिए जाएंगे या नहीं ? इस सवाल का जवाब देने के लिए भाजपा के वरिष्ठ विधायक कैलाश विजयवर्गीय उठे लेकिन कांग्रेस ने उन्हें बात पूरी नहीं करने दी। बीच में टोकते हुए रामनिवास रावत ने कहा कि क्योंकि वर्तमान में मंडल नहीं होने के कारण सरकार से तात्पर्य सिर्फ मुख्यमंत्री व दोनों उप मुख्यमंत्रियों से हैं इसलिए सरकार की तरफ से उन्हें इस बात का जवाब देना चाहिए।

सीएम मोहन यादव ने दिया जवाब
कांग्रेस की तरफ से हो रहा हंगामा शांत होने के बाद सीएम मोहन यादव ने सदन में लाडली बहना योजना को लेकर कहा कि प्रदेश में पूर्व से चली आ रहीं कोई भी योजनाएं बंद नहीं होंगी। सरकार के पास सभी योजनाओं के लिए पर्याप्त बजट है। इस दौरान उन्होंने केन्द्र सरकार से मिलने वाले मद के बारे में भी जानकारी दी। सीएम मोहन यादव के भाषण की प्रमुख बड़ी बातें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..सीएम बनने के बाद मोहन यादव का विधानसभा में पहला भाषण, जानें बड़ी बातें