
ग्रेच्युटी 4 साल 9 माह की सेवा पर मिलती है। (फोटो सोर्स : फ्री पिक)
hurdle in salary- कर्मचारियों, अधिकारियों के वेतन व अन्य भुगतान में बड़ा अड़ंगा सामने आया है। कोषालय में हजारों फाइल्स का निराकरण नहीं होने से ये स्थिति निर्मित हुई है। प्रदेश के ग्वालियर में मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने इस संबंध में संभागीय कोषालय अधिकारी, ग्वालियर को शिकायत भी की। राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के अनुसार जांच में पता चला कि कोषालय में मंजूरी के लिए करीब 5000 फाइल्स पेंडिंग पड़ी हैं। राज्य कर्मचारी संघ शिक्षा विभाग, ग्वालियर के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपकर बताया कि ग्वालियर में कई शिक्षकों को वेतन तक नहीं दिया गया है।
भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र राठौर ने बताया कि कई शिक्षकों के पेमेंट एक साल से ज्यादा समय से पेंडिंग हैं। इन्हें अभी तक मंजूर नहीं किया गया है।
ऐसे में शिक्षकों के भुगतान और फाइल्स के निराकरण के संबंध में कर्मचारी नेताओं ने संभागीय कोषालय अधिकारी, ग्वालियर को ज्ञापन सौंपा। संभागीय आयुक्त, जिलाध्यक्ष, संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी को भी इसकी प्रतिलिपि भेजी गई है।
राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कोषालय अधिकारी को शिक्षकों को जल्द भुगतान नहीं करने पर आंदोलन करने का अल्टीमेटम दिया। कोषालय अधिकारी से पेंडिंग फाइल्स की शीघ्र मंजूरी की मांग की जिससे शिक्षकों को वेतन व अन्य भुगतान मिल सके। बताया जा रहा है कि कोषालय में करीब 5000 फाइल्स मंजूरी के लिए अटकी हैं।
Published on:
26 Apr 2025 08:02 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
