
भोपाल@नीलेंद्र पटेल की रिपोर्ट...
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कुछ दिन पहले खजूरी में हुए मर्डर की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस के मुताबिक युवक की हत्या उसकी पत्नी ने ही की थी।
पुलिस ने ये किया खुलासा...
खजूरी मर्डर केस के मामले में पुलिस का कहना है कि महिला ने अकेले ही हत्या की थी। जबकि पुलिस को गुमराह करने के लिए महिला दूसरों को नाम बताती रही। पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए महिला द्वारा फरसे का उपयोग किया गया था।
पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला हर रोज
पति से दूर अलग सोती थी, लेकिन घटना के रोज वह पति के साथ ही सोई थी। यहां तक की हत्या के बाद उसने फरसा भी धो दिया था। पुलिस के मुताबिक महिला धर्मेन्द्र नाम के युवक और तीन अन्य को फंसाना चाहती थी।
वहीं आरोपी नीतू का कहना कि उसके घर वालों ने बिना उसकी पसंद जाने ही शादी कर दी थी। वहीं उसके पति के शरीर चर्म रोग भी था, इसलिए वह उसे पसंद नहीं करती था। उसे सात माह का गर्भ भी है।
ये है मामला...
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को एक युवक की हत्या का मामला सामने आया था। इस युवक की हत्या भी बुजुर्ग दंपती की तरह ही गला रेत कर की गई। मामला ईंटखेड़ी छाप का था।
हत्या के समय जो बातें सामने आई थीं उनके अनुसार घर में सो रहे एक युवक की कुछ अज्ञात लोगों ने गला रेत कर हत्या कर दी। वहीं इस पूरे मामले में अवैध संबंधों का संदेह जताया जा रहा था।
दरअसल पुलिस का मानना था कि यह हत्याकांड अवैध संबंधों के चलते हुआ है। वहीं पुलिस इसके सिवाय दूसरे पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
खजूरी थाना क्षेत्र में हुई ये घटना शनिवार देर रात की बताई जाती है। मामले को पुलिस ने जांच में ले लिया है। हत्या किसी धारदार हथियार से की जानी मानी जा रही है।
Published on:
13 Mar 2018 03:55 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
