
बिजली कर्मचारी की मौत
भोपाल। नजीराबाद थाने के पाडली गांव में रविवार को बिजली का तार गिरने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक और उसके परिजन खेत में काम कर रहे थे। काम के बाद ट्रैक्टर से घर जाते समय युवक के ट्रैक्टर-ट्रॉली पर अचानक बिजली का तार गिर गया। हाई वोल्टज तार गिरने से युवक करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही युवक की मौत हो गई।
हाईटेंशन लाइन के नीचे तन रही इमारतों से कई मौते हो रही है, बिजली विभाग और लोगों की लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही है। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा लगाए गए तारों के ढीले होने एवं झाडि़यों एवं बेलों में बंध जाने से लोग परेशान हैं। स्थानीय वार्डवासियों ने इन तारों को सही दिशा में और ऊंचा करने की मांग की है। लेकिन अब उनका सुधार नहीं किया गया, इससे हर दिन तार के नीचे से गुजरने वालें लोगों को करंट लगने का डर बना रहता है।
फूट-फूट कर रोने लगे परिजन
हादसे को देककर युवक के परिजन फूट-फूट कर रोने लगे। वहीं आसपास के लोगों का कहना हा कि बिजली विभाग की लापरवाही से युवक की जान गई है। इसके पहले भी ऐसे हादसे हो चुके है। बिजली कर्मचारियों से तार उंचा करने की मांग की गई थी लेकिन अब तक कंपनी ने ठीक ढंग से मेंटनेंस नहीं किया।
पहले से आ रहा था करंट
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के समय कई बिजली खंभे में करंट आता है। कुछ दिन पहले एक गाय को भी करंट लगा था। तब स्थानीय लोगों ने करंट आने की शिकायत दर्ज कराई थी। कंपनी के कर्मचारी आए और आधा घंटे तक बिजली बंद रख मेंटनेंस करने के बाद करंट की शिकायत दूर होने की बात कही थी।
जांच में जुटी पुलिस
घटनास्थल पर आए पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय लोगों में हादसे के बाद से बिजली कंपनी को लेकर काफी गुस्सा है उनका कहना है बिजली कंपनी के कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
Published on:
22 Apr 2018, 4:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.