19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टिकट मिला नहीं पर कांग्रेस नेता के पोस्टर छपे और प्रचार शुरू, भाजपा में कई उम्मीदवारों के नाम पर बढ़ी नाराजगी

टिकट मिला नहीं पर कांग्रेस नेता के पोस्टर छपे और प्रचार शुरू, भाजपा में कई उम्मीदवारों के नाम पर बढ़ी नाराजगी

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Apr 01, 2019

bjp

टिकट मिला नहीं पर कांग्रेस नेता के पोस्टर छपे और प्रचार शुरू, भाजपा में कई उम्मीदवारों के नाम पर बढ़ी नाराजगी

भोपाल. मध्यप्रदेश में भाजपा ने अभी तक अपने 18 उम्मीदवार घोषित किए हैं तो कांग्रेस ने 9 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। टिकटों के एलान के साथ ही भाजपा में विरोध भी शुरू हो गया है वहीं, कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर मंथन चल रहा है। कई संसदीय सीटों पर भाजपा उम्मीदवार का विरोध तेज होता जा रहा है। बालाघाट से उम्मीदवार बनाए गए पूर्व मंत्री ढाल सिंह बिसेन के खिलाफ क्षेत्र में 'गो-बैक' के नारे लगे और प्रदर्शन किया गया। राजगढ़ से प्रत्याशी और मौजूद सांसद रोडमल नागर के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। सीधी, मंदसौर, भिंड, राजगढ़, मंडला, बालाघाट, टीकमगढ़ और शहडोल के उम्मीदवारों को भी वोरध का सामना करना पड़ रहा है।

सांसद ने शुरू की बगावत
टिकट बंटवारे के एलान के बाद भाजपा के कई मौजूदा तो कई पूर्व सांसदों ने विरोध सुरू कर दिया है। शहड़ोल लोकसभा सीट पर भाजपा ने इस बार हिमाद्री सिंह को उम्मीदवार बनाया है। हिमाद्री सिंह के उम्मीदवार बनते ही वहां से मौजूदा सांसद ज्ञान सिंह ने उनका प्रचार करने से मना कर दिया है। ज्ञान सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उतरने की घोषणा भी कर चुके हैं। भिंड लोकसभा सीट से भाजपा ने इस बार संध्या राय को उम्मीदवार बनाया है जिसका पूर्व सांसद अशोक अर्गल ने विरोध किया है। अर्गल ने पार्टी से स्वतंत्र होने की बात कही है। इसके साथ ही पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे अनूप मिश्रा भी टिकट कटने से नाराज बताए जा रहे हैं। अनूप मिश्रा अभी मुरैना से सांसद हैं और भाजपा ने इस बार मुरैना संसदीय सीट से केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को टिकट दिया है।

कांग्रेस में भी उम्मीदवारों पर मंथन
कांग्रेस ने अभी तक प्रदेश में 9 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। बाकि सीटों पर मंथन चल रहा है। दिल्ली में आज कांग्रेस कमेटी की बैठक है। माना जा रहा है कि इस बैठक में 20 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए जाएंगे। गुना-शिवपुरी संसदीय सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया, जबलपुर से विवेक तन्खा और छिंदवाड़ा से मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ का नाम लगभग तय माना जा रहा है। वहीं, सीधी लोकसभा से पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का नाम तय माना जा रहा है।

उम्मीदवार घोषित नहीं, छप गए पोस्टर
कांग्रेस ने अभी तक सतना संसदीय सीट से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, लेकिन यहां कांग्रेस उम्मीदवार के नाम के पोस्टर छप गए हैं और वायदे किए गए हैं। समर्थकों ने राजेन्द्र सिंह को उम्मीदवार बताते हुए पोस्टर लगाना शुरू कर दिए हैं। इनमें वोट देने की अपील भी जा रही है। बता दें कि सतना लोकसभी सीट से पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह का नाम संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल है।