4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा और कांग्रेस में इन प्रत्याशियों के बीच रहेगी कांटे की टक्कर

भाजपा और कांग्रेस ने अपने अपने उम्मीद्वारों की लिस्ट जारी कर दी है, आज दोपहर 3 बजे तक सभी अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल कर देंगे.

3 min read
Google source verification
भाजपा और कांग्रेस में इन प्रत्याशियों के बीच रहेगी कांटे की टक्कर

भाजपा और कांग्रेस में इन प्रत्याशियों के बीच रहेगी कांटे की टक्कर

भोपाल. भाजपा और कांग्रेस ने अपने अपने उम्मीद्वारों की लिस्ट जारी कर दी है, आज दोपहर 3 बजे तक सभी अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल कर देंगे, राजधानी भोपाल के सभी 85 वार्डों से भाजपा और कांग्रेस ने दमदार दावेदारों को मैदान में उतारा है, अब परिणाम ही बताएंगे कि किस वार्ड से कौन जीता और कौन हारा, लेकिन इससे पहले आप भी देख सकते हैं किस वार्ड से कौन पार्षद आमने सामने है। कई उम्मीद्वारों ने तो फार्म भरते ही चुनाव प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है।

महापौर और पार्षद का चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों के लिए आज दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं, अगर वे इस दिन तक ये जरूरी काम नहीं करते हैं, तो वे नगर निगम, नगर पालिका या नगर परिषद कोई सा भी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे, इसलिए अगर आप भी अपने क्षेत्र से चुनाव लडऩे की योजना बना चुके हैं, तो आज दोपहर 3 बजे तक ये जरूरी काम जरूर कर लें।

ये काम आज सबसे पहले करें

दरअसल आज दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है। अगर आपने अभी तक नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है, तो ये काम आज सबसे पहले करें, ताकि आप चुनाव लड़ सकें, अन्यथा इस दिन के बाद आप चाहकर भी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

तीन चरणों में नगरीय निकाय के चुनाव

आपको बतादें कि प्रदेश में तीन चरणों में नगरीय निकाय के चुनाव आयोजित हो रहे हैं, जिन लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है, लेकिन वे चुनाव नहीं लडऩा चाहते हैं, तो ऐसे उम्मीद्वार 22 जून दोपहर 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं, इसके बाद इसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आंवटित किए जाएंगे।


यह भी पढ़ें : कई ट्रेनों में लगा दी आग, इसलिए यहीं रोक दी बिहार जानेवाली सभी ट्रेनें

जानिये चुनाव का पूरा कार्यक्रम

-प्रत्यक्ष प्रणाली से होगा मेयर का चुनाव।
-321 मेंं 318 सीटों पर नगरीय निकायों का चुनाव होगा।
-नगर पालिका-परिषद में पार्षद चुनेंगे अध्यक्ष।
-दो चरणों में होगा नगरीय चुनाव।
-पहले चरण में 133 नगरीय निकाय में चुनाव।
-दूसरे चरण में 214 नगरीय निकाय में चुनाव।
-19 हजार 977 मतदान केंद्र रहेंगे।
-पहले चरण में 11 जिलों में मतदान होगा।
-दूसरे चरण 38 जिलों में मतदान होगा।
-ईवीएम से मतदान होगा।
-मतदान सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा।
-अलीराजपुर, मंडला और डिंडोरी में नहीं होंगे चुनाव।
-पहला चरण का मतदान 6 जुलाई को होगा।
-दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई को होगा।

-भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में पहले चरण में चुनाव होगा।
--11 जून से 18 जून तक भरे जाएंगे नामांकन पत्र।
-18 जून नामांकन की अंतिम तारीख।

-22 जून नाम वापसी की तारीख।

-झूठा शपथ पत्र देने पर केस दर्ज होगा।
-सभा-रैलियों के लिए अनुमति लेना जरूरी ।

-नोटा का भी विकल्प रहेगा।
-17 जुलाई को पहले चरण का परिणाम घोषित।
-18 जुलाई को दूसरे चरण का परिणाम घोषित।

Story Loader