25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मॉब लिंचिंग पर भाजपा- कांग्रेस विधायक आए आमने-सामने

भाजपा- कांग्रेस विधायक ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

less than 1 minute read
Google source verification
arif_masood_rameshwar_sharma.jpg

भोपाल. नीमच और प्रदेश के अन्य जिलों में भीड़ द्वारा की गई मारपीट के मामले में सियासत तेज हो गई है। पुलिस जांच के बीच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी राजनैतिक बयानवाजी जारी है। मंगलवार को हुजूर से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्माने मध्य विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद पर हमला करते हुए कहा कि मसूद हिंदू बेटियों को इस्लाम धर्म कबूल करवाने की ओर प्रेरित कर रहे हैं।

मिंटो हॉल में मॉब लिंचिंग के विरोध प्रदर्शन में हिंदू समाज की बेटियों को काले कपड़े पहनाकर इस्लाम की ओर प्रेरित करवाने का गलत काम किया है। शर्मा ने कहा कि धरना-प्रदर्शन करने के लिए कहीं भी बैठो, कोई फर्क नहीं पड़ता। आपसी रंजिश को मॉब लिंचिंग का नाम देकर मसूद रह फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

Must See: उपचुनाव को लेकर हर खेमे को साधने में जुटी बीजेपी

बीजेपी नफरत की राजनीति करती है- मसूद
इधर मिंटो हॉल परिसर में गांधी प्रतिमा के पास धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि भाजपा विधायक रामेश्वर का आरोप आधारहीन है। मसूद ने कहा कि भाजपा की जिन-जिन जिलों में जन आशीर्वाद यात्रा निकली हैं, वहां मॉब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ी हैं। भाजपा नफरत की राजनीति के जरिये बढ़ती महंगाई, कोरोना का मिस मैनेजमेंट, मरीजों को वेंटिलेटर- ऑक्सीजन नहीं मिलने जैसी कमियों को छिपा रही है। मंत्रियों के गैर जिम्मेदाराना बयानों से अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। प्रदेश में अपराधियों के दिल में पुलिस-प्रशासन का भय कम हो गया है।

Must See: पाकिस्तान से चल रही थी इंदौर में फिजा बिगाड़ने की साजिश