31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा ने उतारी यूपी के नेताओं की फौज, 50 से अधिक नेता पहुंचे भोपाल

भाजपा ने मध्यप्रदेश में एक और चौंकाने वाला कदम उठाया है। भाजपा अब उत्तर प्रदेश के 50 दिग्गज नेताओं की फौज भी मैदान में उतार रही है।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Sep 27, 2023

mp.png

मध्यप्रदेश में दो माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा कुछ ज्यादा ही सक्रिय है। भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व के साथ ही अब यूपी के 50 दिग्गज नेताओं की फौज भी मध्यप्रदेश में उतार दी है। इससे पहले, भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा करके सभी को चौंका रही है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव को पहले ही प्रभारी और सह प्रभारी बनाकर एमपी में उतार चुकी है।

भाजपा ने मध्यप्रदेश में एक और चौंकाने वाला कदम उठाया है। भाजपा अब उत्तर प्रदेश के 50 दिग्गज नेताओं की फौज भी मैदान में उतार रही है। इसी सिलसिले में बुधवार को राजधानी भोपाल के एक निजी होटल में इन नेताओं की बैठक चल रही है। खास बात यह है कि यूपी के इन दिग्गज नेताओं में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, सुशील मोदी, मुख्तार अब्बास नकवी, स्वतंत्र देव सिंह, दिनेश शर्मा, लक्ष्मीकांत, संतोष गंगवार, दिनेश खटीक, सुरेश राणा जैसे नाम हैं।

भाजपा ने अब उत्तर प्रदेश के 50 दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारने की तैयारी कर ली है। बुधवार को भोपाल में चल रही बैठक में इन दिग्गज नेताओं की ड्यूटी मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर लगाई जा रही है। इससे पहले भी चुनावों में कई राज्यों के विधायकों की ड्यूटी अलग-अलग क्षेत्रों में लगाई गई थी। इन्हीं विधायकों के जरिए भाजपा जनता की नब्ज टटोलने में जुटी थी। इसके साथ ही प्रवासी विधायक सम्मेलन के भी कई जगहों पर आयोजन हुए थे।

मध्यप्रदेश आए यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा कहते हैं कि मध्यप्रदेश में इस बार पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतेंगे। क्योंकि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों ने जनहित में काफी काम किए हैं। मध्यप्रदेश में महिलाओं के प्रसव से लेकर जीवन यापन तक की कई योजनाएं चल रही हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को इन योजनाओं के बल पर जीत मिलेगी। देश में पीएम मोदी और मध्यप्रदेश में भाजपा का तूफान है। यही कारण है कि कांग्रेस बौखलाई हुई है।

Story Loader