27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा ने 159 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौर और सरताज पर संशय बरकरार

भाजपा ने भी कई दौर की मीटिंग के बाद शनिवार देर रात तक 159 सीटों उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 28 Oct 2018, 8:49 AM IST


भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा और कांग्रेस में टिकट को लेकर मंथन चल रहा है। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने 150 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए है। वहीं, भाजपा ने भी कई दौर की मीटिंग के बाद शनिवार देर रात तक 159 सीटों उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं। बताया जा रहा है कि टिकट तय करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कराए गए सर्वे, पार्टी के सर्वे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के फीडबैक और भाजपा के रायशुमारी को आधार बनाया गया है।


आज भी होगी चुनाव समिति की बैठक: रविवार को भाजपा चुनाव समिति की बैठक होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में सभी 230 सीटों पर सहमति बनाई जाएगी। सीएम हाउस में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, संगठन महामंत्री सुहास भगत, नरेंद्र सिंह तोमर समेत कुछ नेताओं के बीच भी बैठक हो सकती है।


सिंगल नामों की सीटें तय: जिन सीटों पर भाजपा ने नाम तय किए हैं उनमें ज्यादातर सीटों पर सिंगल नाम थे। वहीं, बताया जा रहा है कि भाजपा इस बार नेता-पुत्रों को टिकट नहीं दी जाएगी इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि कड़ा मुकाबला। इसके साथ ही पार्टी इस बार कुछ सांसदों को भी मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर और सरताज सिंह का भी टिकट कट सकता है। मंत्री यशोधरा राजे का शिवपुरी, डॉ.नरोत्तम मिश्रा का दतिया एवं नारायण सिंह कुशवाह का ग्वालियर दक्षिण से सिंगल नाम तय किया गया है।

कांग्रेस ने तय किए नाम: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 150 उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए हैं। शुक्रवार को यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में नाम तय किए गए हैं। मध्य प्रदेश के लिए 70 सीटों इससे पहले हुई बैठक में ही नाम तय हो चुके थे। शुक्रवार को 80 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर सहमति बनी है। मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया ने कहा कि ये निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है।