
karyakarta mahakumbh 2023- तीन माह बाद होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भाजपा ने सक्रियता बढ़ा दी है। 25 सितंबर को मध्यप्रदेश में 'कार्यकर्ता महाकुंभ' होने जा रहा है, जिसमें 10 लाख कार्यकर्ता एक साथ शामिल होंगे। इसी आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। चुनाव से पहले यह भाजपा का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। इससे पहले, प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्राएं निकाली जाएंगी, जिसका समापन 25 सितंबर को होगा।
प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने यह जानकारी सोमवार को मीडिया को दी। वीडी शर्मा ने बताया कि ग्वालियर के होटल आदित्याज में जन आशीर्वाद यात्रा की केंद्रीय टोली और 5 अलग-अलग स्थानों से निकलने वाली जन आशीर्वाद यात्राओं की टोलियों की बैठक हुई। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर इसकी माइक्रो प्लानिंग की। 230 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करते हुए जन आशीर्वाद यात्राएं पूरे प्रदेश में निकाली जाएगी, जो सितंबर माह से शुरू होगी।
वीडी शर्मा ने बताया कि भाजपा जन आशीर्वाद यात्राओं के जरिए जमीनी स्तर पर शिवराज सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने जा रही है। हर साल जनआशीर्वाद यात्रा हम एक निकालते थे, इस बार हम 5 यात्राएं निकालने जा रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के मुताबिक जन आशीर्वाद यात्रा के समापन के बाद 25 सितंबर को कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन होगा, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया गया है, हमें विश्वास है कि उनका आशीर्वाद प्रदेश के कार्यकर्ताओं को मिलेगा।
यह भी देखें
यह है केंद्रीय टोली: भूपेंद्र सिंह, विनोद गोंटिया, लता वानखेड़े, ओमप्रकाश धुर्वे, रामलाल रौतेला, बृजेंद्र सिंह जौदान, अश्विनी राय, महेंद्र सोलंकी। केंद्रीय टोली में शामिल हैं, जो यात्राओं की जिम्मेदारी निभाएंगे।
संभागीय टोलीः इनमें रणवीर रावत, चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, महेंद्र सिसौदिया, इमरती देवी, सुमन शर्मा, हमीर सिंह गुर्जर, जयप्रकाश राजौरिया, अनूप भदौरिया, मनीष राजौरिया, सुरेंद्र शर्मा, रवींद्र चौहान, विवेक शर्मा, उदय प्रताप सिंह, अभिलाष पांडे, रामकिशोर कांवरे, आशीष दुबे, ज्योति डेहरिया, संपतिया उइके, राजमणि सिंह आदि।
दीनदयाल उपाध्याय की 107वीं जयंती
गौरतलब है कि भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वीं जयंती 25 सितंबर के मौके पर चौथा कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन करने वाली है। इसी दिन 10 लाख कार्यकर्ताओं को इस आयोजन से जोड़ा जाएगा। समझा जाता है कि इसी दिन से भाजपा चुनावी मैदान में उतर जाएगी। सूत्रों के मुताबिक बड़े पैमाने पर होने वाला यह आयोजन राजधानी के जंबूरी मैदान पर होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। इससे पहले भी भाजपा ने कार्यकर्ता महाकुंभ से ही चुनावी शंखनाद किया था। पहला कार्यकर्ता महाकुंभ 2008 में हुआ था। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को 'विजय संकल्प' दिलाकर रवाना करती है। प्रदेश में करीब 65 हजार से अधिक बूथ हैं और हर बूथ पर 20 कार्यकर्ताओं तैनात किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले यह भाजपा का शक्ति प्रदर्शन भी माना जाता है।
यह भी पढ़ेंः
Updated on:
22 Aug 2023 02:12 pm
Published on:
21 Aug 2023 06:47 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
