8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

GIRLS के साथ अश्लील डांस करते कैमरे में कैद हुआ भाजपा नेता, देखें कैसे लुटा रहा था नोट

मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में घमासान छिड़ गया है। इस बार कारण यह है कि एक भाजपा नेता बार डांसर के साथ अश्लील डांस करते हुए कैमरे में कैद हुआ है

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Jan 02, 2018

BJP Leader, Obscene dance, Video viral, Social Media,   patrika news

भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में घमासान छिड़ गया है। इस बार कारण यह है कि एक भाजपा नेता बार डांसर के साथ अश्लील डांस करते हुए कैमरे में कैद हुआ है। भाजपा नेता के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है।

यह वायरल वीडियो मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के भाजपा नेता राघवेंद्र सेंगर का है। यह नेता भाजपा का पार्षद है। वे 25 दिन पहले ही कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। बताया जाता है कि न्यू ईयर से पहले 25 दिसंबर को हुई एक पार्टी में कुछ बार डांसरों को बुलाया गया था।

क्या बोले भाजपा नेता
भाजपा नेता राघवेंद्र सेंगर ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा है कि कुछ जलन रखने वाले लोगों ने मेरी छवि खराब करने के लिए यह वीडियो वायरल किया हैं। मैं वीडियो की जांच कराऊंगा। सेंगर के अलावा अन्य भाजपा नेताओं ने भी इस वीडियो के वायरल होने को साजिश बताया है। इसके अलावा कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उनकी पार्टी ऐसे वीडियो को वायरल क्यों करेगी। जबकि ऐसे लोगों को पार्टी में ही नहीं रखा जाता है।

कांग्रेस कार्यकर्ता ने किया वायरल
भाजपा जिलाध्यक्ष सेंगर भागीरथी यात्रा के समापन के दिन ही भाजपा में आए थे। कांग्रेस पार्टी छोड़ने के कारण कांग्रेसियों ने उनका video बना लिया। मेरे पास भी किसी कांग्रेस के कार्यकर्ता ने ही भेजा है। इस मामले की जानकारी मैं आलाकमान को दे दूंगा।

Obscene dance with GIRLS, see how he was robbing the note" src="">

भाजपा का चरित्र सामने आया
इधर, कांग्रेस नेताओं का कहना है कि महिला डांसरों के साथ नाचने पर इनका चरित्र नजर आ रहा है। ऐसे लोगों को पार्टी में रखकर भाजपा क्या दिखाना चाहती है।

यह भी है खास

- 25 दिसम्बर को एसडीएम रीडर ब्रजेश सिंह के यहां एक प्रोग्राम हुआ था, पार्षद राघवेन्द्र सेंगर भी आए थे।
- कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए डांसरों को भी बुलवाया गया था।- भाजपा नेता ने डांस करते हुए बार बालाओं पर नोट भी बरसाए। पार्षद के अलावा सभी लोग आपत्तिजनक डांस कर रहे थे।