8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने बताई गलत उम्र, 35 मामले पकड़ में आए

फर्जी दस्तावेज के जरिए उम्र कम बताने की गंभीर शिकायत

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Alok Pandya

Dec 05, 2019

wrong age

surat news : फर्जी दस्तावेजों बना कर छह प्लॉट बेचे

भोपाल। भाजपा में मंडल अध्यक्ष बनने के लिए उम्र के फर्जी प्रमाण पत्र देने वालों पर जल्द ही गाज गिर सकती है। पार्टी ऐसे मंडल अध्यक्षों के उम्र के दस्तावेज जांचने के बाद 40 वर्ष से ज्यादा उम्र मिलने पर उन्हें पद से ही हटा देगी। प्रदेश में ऐसे लगभग 35 मामले सामने आएं हैं जिनमें फर्जी दस्तावेज के जरिए उम्र कम बताने की गंभीर शिकायत प्रदेश संगठन के पास पहुंची है।

पिछले दिनों संगठन चुनाव को लेकर पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जहां पर गलत उम्र बताकर मंडल अध्यक्ष बनने की शिकायते आई हैं। वहां जिला निर्वाचन अधिकारी फिर से पहुंचे और आरोपी मंडल अध्यक्ष के उम्र के प्रमाण पत्रों की गंभीरता से जांच करे।

उम्र के लिए दसवीं और हायर सकेंडरी की ओरिजनल मार्कशीट को चैक करने के लिए कहा गया है। अगर किसी की शैक्षणिक योग्यता कम है तो उसके मामले में सरकार द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र को ही मान्य किया जाएगा। ऐसे में जिन्हें हाल ही में मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, उनमें से कुछ लोगों का पद से हटना तय हो गया है।

पांचवे दिन भी जिला अध्यक्षों का ऐलान नहीं-

भाजपा में जिला अध्यक्षों को लेकर भारी खींचतान है। 30 नवंबर को पूरे प्रदेश में जिला अध्यक्ष के लिए चुनाव कराए गए थे। लेकिन पार्टी अभी तक एक भी जिले का अध्यक्ष घोषित नहीं कर पाई है। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में जहां पार्टी के बड़े नेताओं की पंसद आड़े आ रही है तो वहीं जबलपुर में मौजूदा जिला अध्यक्ष को फिर से अवसर देने की तैयारी थी, लेकिन उनकी उम्र को लेकर शिकायत आ गई है।

गुरूवार को पार्टी लगभग 35 जिलों के अध्यक्ष घोषित कर सकती है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए आधे जिलों में जिला अध्यक्ष और प्रदेश परिषद के सदस्यों का निर्वाचन होना जरूरी है। ऐसे में गुरूवार को पार्टी कुछ बड़े या विवाद की स्थिति वाले जिले छोड़कर बाकी जिलों की घोषणा कर सकती है।

राम माधव और शास्त्री करेंगे रायशुमारी-

प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनाव से पहले केंद्रीय संगठन रायशुमारी भी कराएगा। इसके लिए पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव राम माधव और राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री को नियुक्त किया है। दोनों नेता जल्द ही भोपाल पहुंच कर जिला अध्यक्षों, प्रदेश परिषद के सदस्यों और वरिष्ठ नेताओं से प्रदेश अध्यक्ष पद के नाम पर रायशुमारी करेंगे। इसके बाद चुनाव पर्यवेक्ष नियुक्त किए गए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और अश्विनी चौबे की मौजूदगी में चुनाव होगा।