10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलवामा पर दिग्विजय का विवादित ट्वीट, भाजपा ने पूछा- राजीव गांधी की हत्या ‘दुर्घटना’ या आंतकी हमला

पुलवामा हमले पर दिग्विजय का विवादित ट्वीट, भाजपा ने पूछा- राजीव गांधी की हत्या 'दुर्घटना' या आंतकी हमला

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Mar 05, 2019

digvijay

पुलवामा हमले पर दिग्विजय का विवादित ट्वीट, भाजपा ने पूछा- राजीव गांधी की हत्या 'दुर्घटना' या आंतकी हमला

भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर से अपने बयान पर घिर गए हैं। दिग्विजय सिंह ने पुलवामा आतंकी घटना को दुर्घटना करार दिया है। जिसके बाद भाजपा ने दिग्विजय सिंह पर हमला शुरू कर दिया है। मोदी सरकार में मंत्री और पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह और केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने भी दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है।

राजीव गांधी की हत्या आंतकी घटना या दुर्घटना
केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह ने दिग्विजय सिंह से सवाल करते हुए कहा- मैं दिग्विजय सिंह जी से एक ही बात पूछता हूं कि दिग्विजय सिंह हमें ये बताएं की राजीव गांधी की हत्या आंतकी हमला थी या एक दुर्घटना। उसके बाद हम आगे बात करेंगे। वहीं, उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक में 250 से ज्यादा आंतकी मारे गए हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मैं इस बात की पुष्टि नहीं कर रहा हूं।

जावेड़कर ने भी उठाए सवाल
वहीं, केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने दिग्विजय सिंह के बयान पर हमला बोलते हुए कहा- कांग्रेस को क्या हो गया है? देश की जन भावना से एक दम उल्टी बात करते हैं, सेना की जानकारी को झूठला रहे हैं। ऐसा किसी लोकतांत्रिक देश में नहीं होता जहां सेना पर ही अविश्वास दर्शाया जाता है।

क्या कहा था दिग्विजय सिंह ने
दिग्विजय सिंह ने पुलवामा के आंतकी घटना को दुर्घटना कहा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि 'पुलवामा दुर्घटना' के बाद हमारी वायु सेना द्वारा की गयी एयर स्ट्राइक के बाद कुछ विदेशी मीडिया में संदेह पैदा किया जा रहा है जिससे हमारी भारत सरकार की विश्वसनीयता पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है। प्रधानमंत्री जी आपकी सरकार के कुछ मंत्री कहते हैं 300 आतंकवादी मारे गये। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कहते हैं 250 मारे हैं, योगी आदित्यनाथ कहते हैं 400 मारे गये और आपके मंत्री एसएस अहूलवालिया कहते हैं एक भी नहीं मरा और आप इस विषय में मौन हैं। देश जानना चाहता है कि इसमें झूठा कौन है।