5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा-संघ की समन्वय बैठक, मेनन पर होगा मनन!

इसके आसार भी है कि उत्तरप्रदेश में होने वाले चुनावों की रणनीति पर विचार हो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Arvind Khare

•

Updated: 22 Mar 2016, 8:40 AM IST

manon

manon

भोपाल।
भाजपा और संघ की समन्वय बैठक 22 और 23 मार्च को दिल्ली के हरियाणा सदन में होने जा रही है। संघ की नागौर में हो चुकी अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा और भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के बाद बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में संघ और राष्ट्रीय कार्यसमिति के मंथन से निकले सुझावों पर विचार होगा। पांच राज्यों में होने वाले चुनावों से जुड़े मसलों पर भी इसमें चर्चा होगी।

इसके आसार भी है कि उत्तरप्रदेश में होने वाले चुनावों की रणनीति पर विचार हो। प्रदेश संगठन महामंत्री अरविंद मेनन को लंबे समय से उनकी संगठन में अच्छे संतुलन की स्थिति को देखकर उत्तरप्रदेश की जिम्मेदारी देने की सुगबुगाहट चल रही है। मेनन को जिम्मेदारी देने पर विचार हो सकता है। हालांकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसी भी सूरत में मेनन को प्रदेश से मुक्त नहीं करना चाहते हैं। मेनन भी प्रदेश में डटे रहने के इच्छुक हैं। वे इन चर्चाओं के बीच संघ से लेकर भाजपा के सारे बड़े नेताओं से मिल चुके हैं।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी अलग से मिले हैं। इन कयासों के पीछे यहीं माना जा रहा है कि मेनन किसी हाल में उत्तरप्रदेश नहीं जाना चाहते हैं। वे अपने तमाम संपर्क के जरिए प्रदेश में जमे रहने की जुगत में हैं। मुख्यमंत्री भी नंदकुमार को प्रदेशाध्यक्ष बनाने की तरह मेनन को पद पर बनाए रखने में वीटो पॉवर का उपयोग कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो मेनन की रवानगी पर ब्रेक लग सकता है।

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 31 मार्च को
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 31 मार्च को सुबह 10.30 बजे प्रदेश कार्यालय मे होगी। प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान ने बताया बैठक में प्रदेश संगठन प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर और थावरचन्द गेहलोत शामिल होंगे। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी। राष्ट्रीय कार्यसमिति के कार्यक्रमों को अमल में लाने का सालभर का एजेंडा बनेगा। इसके अलावा आजीवन सहयोग निधि और बाबा अंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को महू में होने वाले महाकुंभ की तैयारियों पर चर्चा होगी।