5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा के लिए भाजपा की नयी रणनीति तैयार, सभी सीटें जीतने का लक्ष्य…

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की नयी रणनीति तैयार, सभी सीटें जीतने का लक्ष्य...
less than 1 minute read
Google source verification
BJP's new Strategy for Lok Sabha elections

BJP's new Strategy for Lok Sabha elections

भोपाल. विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा ने लोकसभा में सीटें बचाने की कवायद तेज कर दी है। प्रदेश की 29 में से 26 लोकसभा सीटों पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है। लोकसभा के लिए पार्टी प्रदेश में 12 फरवरी से मेरा परिवार-भाजपा परिवार अभियान शुरू करने जा रही है। दरअसल, फीडबैक में आया है कि कई क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर योजनाओं का प्रचार नहीं हो सका, इसलिए पार्टी के पक्ष में माहौल नहीं बना।

अब अभियान में कार्यकर्ता घर-घर पार्टी का झंडा और स्टीकर लगाएंगे। इसके लिए केंद्र और शिवराज सरकार की योजनाओं के हितग्राहियों की लिस्ट खंगाली जा रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने कमल दीपावली मनाने का ऐलान किया था। हालांकि यह कार्यक्रम अपेक्षानुरूप सफल नहीं हुआ, लेकिन अब पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 26 फरवरी को प्रदेश के हर बूथ पर कमल ज्योति जलाने निर्णय किया है। इस मौके पर सामूहिक रूप से संकल्प दीपक जलाकर लोकसभा की सभी सीटें जीतने का लक्ष्य रखा जाएगा।

15वीं विधानसभा के प्रथम सत्र

15वीं विधानसभा के प्रथम सत्र के लिए राज्यपाल ने हरीझंडी दे दी है। इस सत्र में विधायकों को सरकार से लिखित सवाल पूछने की इजाजत नहीं होगी और न ही मंत्री, विधायकों के सवालों का जवाब देंगे। ध्यानाकर्षण और शून्यकाल भी नहीं होगा।

विधानसभा सचिवालय ने विधायकों को सत्र की जानकारी भेजना शुरू कर दिया है। इसमें उन्हें बताया जा रहा है कि प्रथम सत्र में सिर्फ शपथ ग्रहण और शासकीय कार्य होंगे। 7 से 11 जनवरी तक चलने वाले इस सत्र के एक दिन पहले राजभवन में राज्यपाल प्रोटेम स्पीकर को शपथ दिलाएंगी। पहले दिन विधायकों की शपथ के बाद अन्य शासकीय कार्य होंगे। उधर, विधायकों से फोन कर विभिन्न जानकारी मांगने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सचिवालय ने सायबर क्राइम में शिकायत की है।