11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टीकमगढ़ में होगी बीजेपी की करारी हार!

टीकमगढ़ सीट से केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक का किया विरोध...

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Amit Mishra

Mar 27, 2019

bjp

बीजेपी

भोपाल। बीजेपी के पूर्व विधायक और सीनियर नेता आरडी प्रजापति के ने आज एक बयान दिया। सीनियर नेता आरडी प्रजापति के इस बयान को बगावत की नजर से देखा जा रहा है। आरडी प्रजापति ने कहा कि टीकमगढ़ में बीजेपी की करारी हार होगी।टीकमगढ़ सीट से केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक का विरोध करते हुए आरडी प्रजापति ने कहा कि जब पार्टी नारा देती है सबका साथ सबका विकास पर टीकमगढ़ में लगा कि केवल वीरेंद्र खटीक का साथ वीरेंद्र खटीक का विकास बाकी सब का विनाश।

टीकमगढ़ से कोई भी आ जाए पार्टी चुनाव हारेगी...
टीकमगढ़ से कोई भी उम्मीदवार आ जाए भारतीय जनता पार्टी चुनाव हारेगी। वीरेंद्र खटीक के साथ देने पर आरडी प्रजापति ने कहा कि मेरे पिताजी, दादाजी, पुरखे भी लग जाए तब भी भारतीय जनता पार्टी चुनाव नहीं जीतेगी। गौरतलब है कि आर डी प्रजापति का बेटा राजेश प्रजापति चांदला से बीजेपी विधायक है।

दिग्विजय को हिन्दू होने का प्रमाण देने की आवश्यकता क्यों...
बीजेपी विधायक नरोत्तम मिश्रा ने ऑपरेशन शक्ति की सफलता पर प्रधानमंत्री एवं वैज्ञानिकों को बधाई दी। बीजेपी विधायक नरोत्तम मिश्रा ने एक बयान में कहा कि दिग्विजय को हिन्दू होने का प्रमाण देने की आवश्यकता क्यों है। जो लोग हिंदुओं को भगवा आतंकी कहते थे वह खुद को असली हिन्दू कह रहे है। यह हमारी सफलता है। इस बार किसान चुनाव लड़ेंगा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ करेगा।


उधर शिवराज सिंह चौहान पहुंचे बीजेपी कार्यालय...
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बीजेपी कार्यालय पहुंचे। प्रदेश कार्यालय पहुंचकर शिवराज सिंह ने बंद कमरे में सुहास भगत से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि भोपाल, विदिशा, ग्वालियर लोकसभा सीटों पर फंसे पेच के चलते दोनों ने मुलाकात की है। गौरतलब है कि विधानसभा में कई सीटों पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ था। इस बार बीजेपी कोई भी गलती नहीं करना चाहती। पार्टी इन सीटों पर ऐसे उम्मीदवार को उतरना चाहती है जिससे की पार्टी को जीत हासिल हो सके।