20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चार साल पहले लगे थे टाइल्स, वाहनों की आवाजाही से टूटे, अब नए पर खर्च

न्यू मार्केट में पुरानी व्यवस्थाएं अनदेखी का हुईं शिकार, नए सिरे से फिर से तैयारी  

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Shakeel Khan

Mar 03, 2022

new market bhopal

चार साल पहले लगे थे टाइल्स, वाहनों की आवाजाही से टूटे, अब नए पर खर्च,चार साल पहले लगे थे टाइल्स, वाहनों की आवाजाही से टूटे, अब नए पर खर्च

भोपाल. शहर के बाजारों को बेहतर बनाने के लिए कई सालों से काम चल रहा है। इस कडी में न्यू मार्केट में दो करोड़ रुपए से स्मार्ट बनाया जा रहा है। पूरे बाजार की फ्लोरिंग हो रही है। इससे पहले करीब चार साल पहले यहां ब्लॉक लगे थे। जो कई जगह से टूट गए हैं। बताया पहले ये काफी पतले थे। भारी वाहनों की आवाजाही से डैमेज हो गए। अब यहां पर 80 एमएम की टाइल्स बिछाई जा रही है।

राजधानी के प्रमुख बाजार न्यू मार्केट में दो करोड़ रुपए की लागत से काम हो रहा है। सौन्दर्यीकरण के तहत यहां पर कई काम किए जाने हैं। व्यापारियों की मांग पर स्मार्ट सिटी के जरिए यहां पेबल्स ब्लॉक बिछना शुरू हो गए हैं। अन्य काम भी जल्द होंगे। व्यापारियों ने बताया कि यहां 80 एमएम के पेबल्स ब्लॉक लग रहे हैं। जो पहले लगाए थे वाहनों की आवाजाही के कारण कुछ टूट गए थे।

मार्केट के गेट पर नई लाइट्स लगेगी
न्यू मार्केट में नगर निगम द्वारा एलईडी लाइटें लगाने का काम भी चल रहा है। इससे बिजली खपत भी कम होगी। व्यापारियों ने बताया कि दस लाख रुपये से यहां एलईडी लाईटें लगाई जानी हैं। प्रथम चरण में एलईडी लाईटें लगाई जा रही हैं। प्रमुख द्वारों पर स्वचलित गेट होंगे। बाजार के बाहर ही वाहन खड़े हों, इसके लिए न्यू मार्केट को नो व्हीकल जोन घोषित किया जाएगा।


नो व्हीकल जोन बिगडऩे से आई दिक्कत
न्यू मार्केट परिसर को नो व्हीकल जोन बनाया गया था। भारी वाहनों की आवाजही पर पाबंदी है। कई बार यहां सुविधाएं मुहैया कराने के लिए वाटर टैंकर सहित दूसरे वाहनों की आवाजाही होती रही है। जिससे टाइल्स को नुकसान पहुंचा है। इस मामले को देखते हुए ही अब सुधार को लेकर टाइल्स की मोटाई बढ़ाने
का प्रस्ताव रखा गया था।

व्यापारियों ने की थी सुधार की मांग
बाजार के सौन्दर्यीकरण के लिए काम चल रहा है। फ्लोरिंग के साथ कई काम कराए जा रहे हैं। यहां शी लाउंज, प्रवेशद्वार व चौराहों का विकास होना है। नई फ्लोरिंग में टाइल्स बेहतर क्वालिटी के हैं। भारी वाहनों की आवाजाही का भी इन पर असर नहीं होगा। व्यापारियों की मांग पर यहां पर काम हो रहा है।
अजय देवनानी, न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ

चल रहे विकास कार्य, होंगे नए इंतजाम
न्यू मार्केट में विकास कार्य चल रहे हैं। इनमें पेबल्स ब्लॉक से लेकर आग बुझाने के इंतजाम, सीसी टीवी कैमरे शामिल हैं। व्यापारियों के साथ ही आम जनता को इसका लाभ मिलेगा।
अंकित अस्थाना, सीईओ स्मार्ट सिटी