12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

भोपाल नगर निगम ने बनाया मोबाइल ऐप, इसी से जमा होगा संप​त्तिकर

नगर निगम ने संपत्तिकर दाताओं की सुविधा के लिए ऐप लॉन्च किया है। धीरे-धीरे यहां निगम से जुड़ी अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। इस पर एंट्री सिर्फ संपत्तिकर आइडी दर्ज करने से ही होगी इसलिए अन्य कोई भी इसमें एंट्री नहीं कर पाएगा

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Sunil Mishra

Sep 26, 2023

nagar_nigam_bhopal.jpg

नगर निगम भोपाल ने लाॅन्च किया मोबाइल ऐप

भोपाल. नगर निगम ने संपत्ति करदाताओं की सुविधा के लिए ऐप लॉन्च किया है। धीरे-धीरे यहां निगम से जुड़ी सुविधाएं मिलेंगी। इस पर एंट्री सिर्फ संपत्ति आइडी दर्ज करने से ही होगी। यानी इसमें अन्य कोई घुसपैठ नहीं कर पाएगा। इसकी संपत्ति निगम में दर्ज है, वही इसका उपयोग कर पाएगा। भोपाल म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन नाम से ऐप अपलोड कर उपयोग किया जा सकता है।

ऐप के यह होंगे फायदे
शासन- नगर निगम के खातों में गड़बड़ी की दिक्कत दूर होगी
- मोबाइल ऐप सीधे संपत्तिकर के खाते से जोड़ देगा। संपत्तिकर जमा की हिस्ट्री भी आसानी से मिल जाएगी। किसी तरह की गफलत नहीं होगी।
- इसके माध्यम से आसानी से ऑनलाइन पेमेंट भी हो सकेगा।
- इस ऐप के माध्यम से खाता धारकों को ननि से संबंधित सूचनाएं भी मिलती रहेंगी।
- कुछ समय बाद जलकर आदि जमा करने के साथ निगम की अन्य सेवाएं भी इसी के माध्यम से मिलना शुरू हो जाएंगी।


2.83 करोड़ रुपए के भोपाल प्लस ऐप पर सवाल
- नगर निगम का नया ऐप आमजन को सुविधा देगा, लेकिन इसने स्मार्टसिटी द्वारा 2016 में बनवाए 2.83 करोड़ रुपए के भोपाल प्लस ऐप पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 99 लेयर में भोपाल ऐप के काम करने का दावा था। भोपाल वासियों को नए किसी ऐप की जरूरत नहीं पडऩे की बात कही थी, करोड़ों रुपए खर्च के बाद ये ऐप बंद हो गया। संबंधितों से सवाल जवाब की मांग की जा रही है।

लोगों ने दिए सुझाव- चिकित्सक डॉ. धीरज शुक्ला का कहना है कि संस्था का एक ही ऐप होना चाहिए। भोपाल म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन नाम का ऐप है तो इसमें अन्य एप को मिलाकर सभी सुविधाएं इस पर ही कर देना चाहिए।
- दुकान संचालक वीके दीक्षित का कहना है कि दुकानों का लाइसेंस व लाइसेंस फीस समेत तमाम काम इसी एप से शुरू करना चाहिए।
-----------
भोपाल म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन मोबाइल ऐप से संपत्तिकर को जोड़ा है। इसमें आगे की स्थितियां देख रहे हैं, इसके बाद निर्णय लेंगे। लोगों को लाभ मिले इसके लिए इसे अपडेट करते रहेंगे।
- फ्रैक नोबल, निगमायुक्त