8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करवाचौथ के दिन पत्नी का हक पाने मंडल कार्यालय पर हंगामा

दो महिलाओं के विवाद के बाद पति फरार, मामला पेंशन राशि लेने का

2 min read
Google source verification

image

vikram ahirwar

Oct 31, 2015

रतलाम।
शुक्रवार को करवाचौथ पर महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रहीं थीं तो रतलाम के मंडल रेल कार्यालय में दो महिलाओं के बीच पति को लेकर विवाद हुआ। दोनों ही महिलाएं खुद को पत्नी साबित करने के लिए कभी रिश्तों की दुहाई तो कभी सात फेरों के वचनों की याद दिलाती रहीं। करीब एक घंटे से ज्यादा चले रिश्तों के दावों के बीच पति पेंशन राशि का चेक लेकर फरार हो गया। अब मामला नियमों में बांध दिया गया है।

अफसरों को दी रिश्तों की दुहाई

इंदौर में पदस्थ एक रेल कर्मचारी की सेवानिवृति के बाद उसे शुक्रवार को राशि मिलने वाली थी। आखिर तक पत्नी का फैसला नहीं हुआ तो पति चेक लेकर फरार हो गया। इंदौर में पदस्थ एक ट्रैकमेन गुलशन परमार की सेवानिवृति के दौरान मंडल रेल मुख्यालय में बने सेंट्रलमेंट शाखा में दोपहर को विवाद हुआ। दो महिलाओं ने सेवानिवृत कर्मचारी परमार को अपना पति बताया। विवाद बढ़ता देख गुलशन भाग गया, तो रेलवे कर्मचारियों ने दोनों महिलाओं को पुलिस व कोर्ट जाने की सलाह दी। गुलशन की एक पत्नी ने पूर्व में इंदौर सेक्शन इंजीनियर को आवेदन की प्रतिलिपि भी दिखाई। जिस पर अब तक रेलवे ने कोई कार्रवाई नही की है। वहीं, अन्य महिला ने भी अफसरों को रिश्तों की दुहाई दी।

डीआरएम कार्यालय में रिश्तों का दावा

शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे मेघनगर तहसील के ग्राम ढाढनिया निवासी महिला गल्ली अपने वकील अजय कुमार के साथ मंडल कार्यालय पहुंची। महिला ने मंडल रेल प्रबंधक मनोज शर्मा के कक्ष में बैठे सहायक को आवेदन दिया, जिसमें पति पर अन्य महिला से संबंध बनाने व स्वयं को गुजारा भत्ता न दिए जाने का आरोप लगाया गया। इसमें लिखा कि गुलशन की सर्विस बुक में भी पत्नी के रुप में गल्ली का नाम लिखा है। मामले को जानने के बाद डीआरएम के सहायक ने मानसिंह नाम के किसी कर्मचारी को गुलशन के कर्मचारी क्रमांक 15411643 के आधार पर सर्विस रिकार्ड देखने का कहते हुए सेटलमेंट शाखा में भेजा। यहां शाखा कर्मचारियों ने कहा कि इसके लिए कोर्ट जाओ, हम कुछ नहीं कर पाएंगे।

चर्चा और पलटती फाइलों के बीच एक और दावा

विवाद के दौरान बैरागढ़ निवासी अन्य महिला टिबू अपने परिजनों के साथ पहुंची व स्वयं को परमान की पत्नी बताया।इससे विवाद और गहरा गया। विवाद बढ़ता देख कर्मचारी गुलशन परमार चेक लेकर भाग गया। इस बीच टिबू व उसके परिजन सहित गल्ली परमार के इंतजार में वकील के साथ बैठी रही। बाद में जब पता चला कि गुलशन चेक लेकर चला गया तो दोनों पक्ष पुलिस व कोर्ट में जाने का कहकर कार्यालय से चले गए।

जो सही उसको पेंशन

पति के जिंदा रहते तो सेवानिवृत कर्मचारी पेंशन का हकदार होगा। उसके बाद जिसका नाम दर्ज होगा, उसको इसका लाभ मिलेगा।

- जेके जयंत, जनसंपर्क अधिकारी, रतलाम रेल मंडल

अंतिम सांस तक मैं ही सही

समाज के सामने विवाह किया है, मैं असल पत्नी हूं। अन्य सभी के दावे गलत हैं, अब कोर्ट में ही पति से मिलूंगी।

- गल्ली पति गुलशन, निवासी मेघनगर

पति से बात करूंगी

पहले पति से बात करुंगी। इसके बाद कुछ तय किया जाएगा। मेरा परिवार मेरे साथ है।

- टिबू पति गुलशन, निवासी बैरागढ़