
pandit ji
भोपाल। जीवन में हर इंसान के शरीर के किसी न किसी अंग पर तिल जरूर होता है। यह तिल या तो जन्मजात होता है या किसी भी उम्र में निकल सकता है। भारतीय ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार मानव शरीर के इन अंगों पर तिल होना शुभ या अशुभ माना जाता है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते शास्त्रों में बताया गया है कि हमारे शरीर पर पाए गए यह निशान हमारे भविष्य और चरित्र के बारे में बहुत कुछ कहते हैं। इसे हम तिल, मस्सा एवं लाल मस्सा के नाम से जानते हैं। शरीर के अंगों पर तिल का ज्योतिषीय आधार पर कोई न कोई महत्व जरूर होता है। पंडित जी बताते है कि समुद्र शास्त्र में भी शरीर में तिल के बारे में कई बातों को बताया गया है। शरीर के कुछ अंगों में तिल आपको आर्थिक रुप से संपन्न भी बनाते है। जानिए कौन सा वह अंग.....
इस अंग में तिल होने से व्यक्ति बनता है अमीर
पंडित जी बताते है समुद्र शास्त्र के अनुसार आपके हाथ की दाहिनी हथेली पर काला तिल हो और वह जब मुट्ठी बंद करता हो तो दिल उसकी मुट्ठी के अंदर आ जाता हो तो इसका साफ मतलब यह होता है कि व्यक्ति काफी बहुत ज्यादा मेहनती है और वह अपने जीवन में बहुत पैसा कमाएगा। ऐसे लोग अपने जीवन में आर्थिक रुप से काफी ज्यादा संपन्न होते है।
माथे पर तिल
जिन लोगों के माथे के बांयी तरफ का तिल होता है , उनको यह तिल जीवन में कष्ट और परेशानी देता है। दाहनी ओर हो तो यह सुख, खुशी और समृद्धि देने वाला होता है।
गाल पर तिल
यह तिल बुरी नजर से तो बचाता है। चेहरे के दाहिने तरफ तिल है, तो इसे शुभ माना गया है और दांयी तरफ का तिल थोड़ा परेशानियां देता है।
भौहों पर तिल
भौहों के ठीक बीच में तिल काफी शुभ माना गया है। ऐसे व्यक्तियों का दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है। धन भी काफी मिलता रहता है।
नाक पर तिल
नाक का तिल बताता है कि आप बेहद झगड़ालू हैं। ऐसे लोगों को कम मेहनत कर ज्यादा फायदा भी मिलता है। ऐसी महिलाएं भाग्यशाली होती है। नाक की दायीं ओर तिल वाली महिलाएं हमेशा शांत और एकांत पसंद होती हैं।
होठों पर तिल
होंठों पर तिल लोभ, कामुक और विलासिता का संकेत है। ऐसी महिलाएं के लोग दीवाने होते हैं। यह ज्यादा चालाक और लोगों को अपनी बातों में फंसाकर हानि पहुंचाने में माहिर होती हैं।
Published on:
09 Oct 2018 12:16 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
