11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्ट्रेस बोली- ‘लोगों को आता है मज़ा पर हॉट सीन्स करना नहीं है आसान’

भले ही थियेटर में ऑडियंस को ऐसे हॉट सीन्स देखने में बहुत मज़ा आता है लेकिन असल में हम कलाकारों को ऐसे सीन्स शूट करने में बहुत मुश्किल होती है। 

2 min read
Google source verification

image

Alka Jaiswal

Dec 16, 2016

sana khan

sana khan

भोपाल। सना खान, गुरमीत सिंह चौधरी, रजनीश दुग्गल और शरमन जोशी अभिनीत फिल्म 'वजह तुम हो' सभी थियेटर्स में रिलीज़ हो गई है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए ये एक्टर्स इंदौर आए थे जहां उन्होंने अपने फैंन्स से मुलाकात कर अपनी फिल्म के बारे में बताया था।

यह फिल्म शुरुआत से ही काफी सुर्खियों में रही। ट्रेलर के लॉन्च होते ही फिल्म में हॉट सीन्स की भरमार ने इसे सुर्खियों में ला दिया था। फिल्म में दिखाए गए इन हॉन सीन्स के बारे में एक्ट्रेस सना खान का कहना है कि जब उन्हें यह फिल्म ऑफर हुई थी तभी उन्हें इन सीन्स के बारे में बता दिया गया था।


हॉट सीन्स शूट करना किसी भी कलाकार के लिए मुश्किल
इन सीन्स के बारे में बात करते हुए सना ने बताया कि वह एक शर्मीली लड़की हैं और फिल्म के लिए ऐसे सीन्स शूट करने में उन्हें बहुत मुश्किल हुई। क्योंकि यह सीन्स इस फिल्म की डिमांड थे, इसलिए उन्हें इस सीन्स को शूट करना पड़ा। सना ने अपना एक्पीरियंस शेयर करते हुए कहा कि भले ही थियेटर में ऑडियंस को ऐसे हॉट सीन्स देखने में बहुत मज़ा आता है लेकिन असल में हम कलाकारों को ऐसे सीन्स शूट करने में बहुत मुश्किल होती है।

इसके साथ ही सना ने इस फिल्म के निर्देशक विशाल पंड्या की तारीफ करते हुए कहा कि विशाल ने इन सीन्स को कुछ इस तरह से शूट किया कि रिटेक की जरूरत ही नहीं पड़ी। उन्होंने एक साथ ही इन सीन्स को सारे एंगल्स से शूट कर लिया।

sonam-kapoor-will-be-shooting-in-maheshwar-1463060/">Must Read >> अक्षय-सोनम एमपी में करेंगे फिल्म शूट, अमिताभ भी आएंगे नजर

मां से छिपाकर की हॉट सीन्स की शूटिंग
सना खान ने अपनी इस फिल्म के लिए शूट किए जाने वाले हॉट सीन्स की जानकारी अपनी मां को नहीं दी थी। फिल्म के ट्रेलर के रिलीज से ही उनकी मां को इसका पता चला जिसके बाद वह सना पर बहुत नाराज़ भी हुई थीं। लेकिन धीरे-धीरे उनकी मां भी इस बात को समझ गईं।

इसके अलावा सना को सोशल मीडिया पर भी अपने इन हॉट सीन्स को लेकर काफी भद्दी टिप्पणियां सुनने को मिली, लेकिन अपने प्रोफेशन को समझते हुए सना ने इन पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी।