9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

दोनों बस स्टैंड होंगे आरिफ नगर में शिफ्ट,खाली जगह का भी होगा उपयोग

भोपाल. 50 साल पुराना नादरा बस स्टैंड और 2005 में बनाया पुतली घर बस स्टैंड अब आरिफ नगर में शिफ्ट हो रहा है। इसके लिए तैयारी तेजी से चल रही है।

2 min read
Google source verification
bus stand

दोनों बस स्टैंड होंगे आरिफ नगर में शिफ्ट,खाली जगह का भी होगा उपयोग

नादरा बस स्टैंड की 2.5 एकड़ जमीन पर मल्टी कॉम्पलेक्स और 150 सिटी बसें खड़ी करने के लिए डिपो का काम शुरू हो गया है। साथ ही यहां मेट्रो का एक अंडरग्राउंड स्टेशन भी प्रस्तावित है। इसको लेकर भी कुछ समय में यहां काम शुरू होने वाला है।


ऐसे में यहां लोकल यात्री के अलावा और बैरसिया, विदिशा रोड, सीहोर रोड की तरफ बसी कॉलोनियों के ढाई से तीन लाख लोगों को लोकल ट्रांसपोर्ट के लिए बड़ी सुविधा मिलेगी। अभी तक सिटी बसें सिर्फ यहां पर खड़ी होकर यात्रियों को उतारती हैं और चली जाती हैं। यात्रियों को लोकल बसों का इंतजार करना पड़ता है, डिपो बनने से लोकल ट्रांसपोर्ट की बसें अंदर तक जाएंगी और इस क्षेत्र की यहां रात को पार्क भी होंगी। जिस प्रकार आईएसबीटी पर सिटी बस का बड़ा स्टैंड है, उसी प्रकार पुराने शहर में ये बड़ा डिपो होगा। अभी दस करोड़ रुपए की राशि इसके लिए जारी हो गई है।

नादरा बस स्टैंड को शिफ्ट करने के लिए काफी समय से प्रयास चल रहे थे। पहले इसे लालघाटी पर शिफ्ट किया जा रहा था, लेकिन यात्री समितियों ने इसका विरोध किया। इसके बाद इसे आरिफ नगर में शिफ्ट करने की योजना बनी। संभागायुक्त कार्यालय में हुईं कई बैठकों में इन दोनों बस स्टैंड के शिफ्ट को लेकर कई बार चर्चा हुई, लेकिन कोई न कोई अड़ंगा इसमें लगता रहा। मेट्रो स्टेशन और नादरा बस स्टैंड के आस-पास काफी आबादी और बाजार बढऩे ये यहां जाम की स्थिति बनने लगी तब जाकर इसकी शिङ्क्षफ्टग तीन किमी दूर आरिफ नगर में हो रही है।

इनका कहना

-किसी भी शहर के विकास में यातायात सुविधा का होना काफी जरूरी है।
भोपाल में भी इस दिशा में काम हो रहा है। लेकिन ये सभी बस स्टैंड आपस में ङ्क्षलकअप रहें। तब जाकर यात्रियों को लाभ होगा। वर्तमान जो शिङ्क्षफ्टग हो रही है इससे तीन बस स्टैंड आपस में जुड़ जाएंगे।
श्याम सुंदर शर्मा, अध्यक्ष, यात्री सेवा परिषद

-नादरा और पुतलीघर बस स्टैंड की शिङ्क्षफ्टग चल रही है। नादरा के स्थान पर मल्टी कॉम्पलेक्स और सिटी बस खड़ी करने का डिपो बनाया जाएगा।
गौरव प्रजापति, प्रोजेक्ट इंजीनियर


-नादरा बस स्टैंड
160 बसें
5000 यात्री
यहां जाती हैं बसें: इंदौर, सागर, जबलपुर, विदशा, सांची, सलामतपुर, सिलवानी व अन्य

-पुतलीघर
80 से 85 बसें
3000 यात्री
यहां जाती हैं बसें —बैरसिया, शमशाबाद, सीरोंज, नरङ्क्षसहगढ़, पचोर, जीरापुर,

-हलालपुर बस स्टैंड
90 बसें
3000 यात्री
यहां जाती हैं बसें —इंदौर, उज्जैन, रतनाम, नीमच, मंदसौर, उदयपुर, सीहोर, आष्टा