2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवर्ण समाज को नोटा पर मतदान करने प्रेरित करेगा ब्रह्म समागम

- पांच राज्यों में दिखाएंगे ताकत, नोटा के लिए लोगों को करेंगे जागरुक....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Bharat pandey

•

Updated: 29 Oct 2018, 12:07 PM IST

news

Brahma Samagam will motivate voting to nota

भोपाल। ब्रह्म समागम संगठन मप्र सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में सवर्ण समाज के मतदाताओं से नोटा के आप्शन पर वोट डालने के लिए जागरूक करेगा। इसके लिए लोगों के बीच जाकर उन्हें जागरूक किया जाएगा। संगठन के अध्यक्ष पंडित धर्मेन्द्र शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि वर्तमान परिवेश में कोई भी पार्टी सवर्ण समाज के साथ नही है। सभी पार्टियां सवर्णों का वोट हथियाने का विभिन्न तरीकों से प्रयास कर रही है।

धर्मेन्द्र शर्मा का कहना है कि नोटा आप्शन के जरिए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम पर सवर्ण समाज अपनी ताकत दिखा सकते है। फिलहाल कोई भी राष्ट्रीय दल या पार्टी आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने एवं एससी.एसटी एक्ट पर संशोधन की बात नहीं कर रहे हैं। जो दल इस तरह की बात कर रहे हैं अभी उनका राष्ट्रीय स्तर पर कोई जनाधार नहीं है।

मुख्यमंत्री के क्षेत्र से करेंगे अभियान की शुरुआत
पंडित शर्मा का कहना है कि वे नोटा. आप्शन पर सवर्णो को मतदान देने के अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी से करेंगे। इससे पहले शर्मा आरक्षण एवं एसएसी.एसटी एक्ट के विरोध में मुंडन कराकर सवर्णों की आवाज को बुलंद कर चुके है।

समाज के प्रतिनिधियों के लिए टिकट....
भोपाल। गांधी भवन में रविवार को अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा मप्र द्वारा महासभा की प्रादेशिक त्रैमासिक कार्यसमिति की बैठक हुई । इसमें प्रत्येक जिला अध्यक्ष अपने जिले की कार्यकारणी का गठन कर उसकी सूची प्रदेश अध्यक्ष को देने के लिए साथ लेकर आए। इस दौरान निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में प्रत्येक जिला तहसील एवं ग्राम स्तर पर व्यापक रूप से सदस्यता अभियान शुरू करें ।

विविध शाखा संगठनों को कारगर और व्यापक बनाकर संस्था के उद्देश्यों को घर.घर पहुंचाएं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष गिरधारी कुमायूं ने कहा कि समाज की ओर से कांग्रेस और भाजपा से 44 सीटों पर टिकट की मांग की है। अगर समाज की मांग पर ध्यान नहीं दिया गया, तो महासभा कांग्रेस और भाजपा का विरोध करेगी और निर्दलीय और अन्य पार्टी के उम्मीदवार को अपना वोट देगी।

जो दल प्रतिनिधित्व देगा समाज उसे ही देगा मत.....
भोपाल। अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा ने कहा है कि जो भी राजनीतिक दल इस बार समाज के उम्मीदवारों को प्रतिनिधित्व के लिए अवसर देगा, समाज उसी दल को मत देगा। हमने भाजपा, कांग्रेस सहित प्रमुख दलों से 5-5 टिकट की मांग की है।

चौरसिया समाज के अध्यक्ष कृष्णकांत चौरसिया, हरिओम चौरसिया ने यह बात पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहीं। कृष्णकांत चौरसिया ने बताया कि विगत कई सालों से चौरसिया समाज भाजपा को वोट देता आ रहा है, मगर 20 साल से भाजपा ने विधानसभा चुनाव में समाज के किसी भी व्यक्ति को टिकट तक नहीं दिया। समाज ने इस बार भाजपा व कांग्रेस से पांच.पांच टिकट देने की मांग की है।

अगर राजनीतिक दलों ने समाज को नजरअंदाज किया तो समाज कड़ा कदम उठाएगा। रमेश चौरसिया ने कहा कि इस बार समाज एकजुट है,विंध्य, बुंदेलखंड और मालवा में समाज का अच्छा खासा जनाधार है। इस लिहाज से समाज को टिकट दिया जाना चाहिए।