10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking News: राजधानी भोपाल में आवारा कुत्ते का आतंक, डेढ़ घंटे में 21 केस, जेपी अस्पताल में खत्म हुए एंटी रैबीज इंजेक्शन

मध्य प्रदेश में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ग्वालियर के बाद अब राजधानी भोपाल में भी कुत्तों के कारण लोग दहशत में हैं, आप भी रहें अलर्ट...कहीं आपके पीछे तो नहीं आ रहा ये आवारा कुत्ता...

less than 1 minute read
Google source verification
street_dog_terror_in_mp_bhopal_dog_biting_cases_increased.jpg

मध्य प्रदेश में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ग्वालियर के बाद अब राजधानी भोपाल में भी कुत्तों के कारण लोग दहशत में हैं, आप भी रहें अलर्ट...कहीं आपके पीछे तो नहीं आ रहा ये आवारा कुत्ता...जो डेढ़ घंटे में 21 को काट चुका है, दूसरे कुत्तों को भी काटकर किया घायल...

पीछे से अचानक हमला कर रहा आवारा कुत्ता

मंगलवार रात कुत्तों ने करीब 21 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। मामला एमपी नगर जोन 1 का है। यहां रात 9 बजे घर जा रहे लोगों का पीछे-पीछे चलने वाले कुत्ते ने अचानक उन पर हमला कर दिया। डराने वाली बात ये है कि सिर्फ डेढ़ घंटे में इस कुत्ते ने 21 लोगों को अपना शिकार बनाया। स्थिति ये है कि शहर के जेपी अस्पताल में एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने वाले लोगों की लाइन लग गई।

दूसरे कुत्तों को भी काटा, बढ़ा रैबीज का खतरा

घायल लोगों के पीछे घूमते-घूमते अचानक हमला करने वाले इस कुत्ते ने 7 से 8 दूसरे कुत्तों को भी काटा है। इसके बाद से कुत्तों में भी रैबीज संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।

जेपी अस्पताल में लगी लाइन कम पड़े एंटी रैबीज इंजेक्शन

कुत्ते के हमले के बाद जेपी अस्पताल में रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए लोगों की लंबी लाइन लग गई। स्थिति ये कि अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन कम पड़ गए। इसके बाद रात को ही फार्मेसी काउंटर खुलवाकर एंटी रैबीज इंजेक्शन लाने पड़े और पीडि़तों को लगाए।

ये भी पढ़ें :रामलला के दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, एमपी से दौड़ेेंगी हाई स्पीड स्लीपर वंदे भारत
ये भी पढ़ें : मकर संक्रांति के बाद फिर से बजेंगी शहनाइयां, जनवरी से मार्च और दिसंबर तक इन शुभ विवाह मुहूर्त में होगा गठबंधन