4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिल्डरों को सख्त हिदायत, यदि लेवर ने खुले में शौच की तो लगेगा 50 हजार का जुर्माना

इस पर नगर निगम ने बिल्डरों पर जुर्माना लगाया। दो बिल्डरों पर 50-50 हजार, एक पर 25 हजार और पांच हजार का स्पॉट फाइन किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

rb singh

•

Updated: 9 Jan 2017, 9:52 AM IST

ODF village

ODF village

भोपाल
. बिल्डरों के प्रोजेक्ट में कार्यरत श्रमिक खुले में शौच करते मिले। इस पर नगर निगम ने बिल्डरों पर जुर्माना लगाया। दो बिल्डरों पर 50-50 हजार, एक पर 25 हजार और पांच हजार का स्पॉट फाइन किया गया। जबकि अन्य लोगों पर स्पॉट फाइन की कार्रवाई की गई। निगम की टीमों ने करीब एक लाख 35 हजार जुर्माना वसूला। कार्रवाई शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2017 में पहले स्थान पर लाने प्रयासों के तहत की गई।



निगम अमले ने होश्ंागाबाद रोड स्थित मेपल स्ट्रीट, कोरल वुड और शालीमार फोर्टलीजा सहित अन्य बिल्डरों के यहां काम करने वाले श्रमिक होशंगाबाद रोड किनारे और रेल पटरियों पर खुले में शौच करते मिले। मेपल स्ट्रीट व कोरलवुड पर 50-50 हजार, शालीमार फ ोर्टलीजा पर 25 हजार का स्पाट फ ाइन किया। उधर, लहारपुर में सरिता सेतु के पास नागानी के निर्माणाधीन भवन पर कार्यरत श्रमिक खुले में शौच करते मिले, एेसे में नागानी पर पांच हजार स्पॉट फाइन किया गया। शाहपुरा गांव, ईश्वर नगर में स्वच्छता प्रभारी द्वारा दो-दो सौ रुपए स्पॉट फाइन किया।


दानापानी रोड पर 11 लोग खुले में शौच करते मिले। इनसे करीब चार हजार रुपए बतौर स्पॉट फाईन वसूले गए। इससे पहले, निगम आयुक्त छवि भारद्वाज रविवार सुबह निगम अमले के साथ निकली थीं। उन्होंने चूनाभट्टी, बाबा नगर, शाहपुरा गांव, ईश्वर नगर, एमपीनगर, हबीबगंज स्टेशन और दानापानी रोड क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन के तहत किये जा रहे सफाई के कामों का जायजा लिया। इस दौरान खुले में शौच के लिए जाते मिले लोगों को सार्वजनिक शौचालयों का उपयोग करने की समझाइश दी।