13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल में मछली परिवार की तीन मंजिला आलीशान कोठी पर चला बुलडोजर, भारी पुलिसबल तैनात

Bulldozer Action : राजधानी में ड्रग्स कांड के आरोप में जेल में बंद यासीन मछली के परिवार की आलीशान कोठी पर गुरुवार को एक बार फिर प्रशासन बुलडोजर गरजा। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात रहा, जबकि सभी आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

less than 1 minute read
Google source verification
Bulldozer Action

मछली परिवार की तीन मंजिला आलीशान कोठी पर चला बुलडोजर (Photo Source- Patrika)

Bulldozer Action :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले दिनों ड्रग्स केस में पकड़ाए शहर के चर्चित मछली परिवार के सदस्य चाचा-भतीजे यासीन अहमद और शाहवर अहमद वैसे तो जेल में बंद हैं। लेकिन, गुरुवार को एक बार फिर उनके पारिवारिक निर्माण पर प्रशासन का बुलडोर गरजा है। बता दें कि, आज एक बार फिर नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम ने हाथाई खेड़ा कोकता इलाके में स्थित मछली परिवार की आलीशान कोठी पर बुलडोजर चलाकर उसे जमीदोर किया है।

नगर निगम की एक साथ 4 मशीनों की मदद से आलीशान कोठी तोड़ने की कार्रवाई की है। वहीं, अधिकारियों का मानना है कि, निर्माण इतना बड़ा है जिसे जमीदोज करने में संभवत: पूरा दिन लग सकता है। हालांकि, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसबल भी तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि, शहर के 8 थानों से लगभग 200 महिला एवं पपरुष पुलिसकर्मियों की क्षेत्र में तैनाती की गई है। प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर मौजूद है।

फिर गरजा प्रशासन का बुलडोजर

बुलडोजर एक्शन के दौरान वैसे तो मछली परिवार का कोई सदस्य मौके पर मौजूद नहीं रहा, लेकिन क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर मौजूद रही, जिसके चलते हालात को मद्देनजर रखते हुए भारी सुरक्षा बल मौके पर तौनात किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि, ये कार्रवाई पूरी तरह से कानून सम्मत है। पहले ही परिजन को नोटिस देकर कोठी के भीतर से सामान हटाने का समय दिया गया था। ये भी बता दें कि, 20 दिन पूर्व भी क्षेत्र में स्थित मछली परिवार के कोठी की बाहरी दीवार समेत 6 ठिकानों को जमीदोज किया गया था। अब दूसरे चरण की कार्रवाई में सरकारी जमीन पर बनाई अवैध कोठी जमीदोज की जा रही है।