11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी स्कूलों में टीचर के पद पर निकली बंपर भर्ती, मई से इस तारीख से लिए जाएंगे आवेदन

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में निकली बंपर भर्ती, 8720 पदों पर भर्ती के लिए 18 मई से शुरू होंगे आवेदन। जानिए जरूरी दिशा निर्देश।

2 min read
Google source verification
News

सरकारी स्कूलों में टीचर के पद पर निकली बंपर भर्ती, मई से इस तारीख से लिए जाएंगे आवेदन

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में उच्च माध्यमिक शिक्षकों के पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। उच्च माध्यमिक के 8720 पदों पर भर्ती के लिए ये नियमावली जारी की गई है। आपको बता दें कि, स्कूल शिक्षा विभाग के 7591 पदों पर और जनजातीय कार्य विभाग में 1129 पदों पर ये भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए चयन परीक्षा 2 अगस्त 2023 से शुरू की जाएगी। हालांकि, 18 मई 2023 से लेकर 1 जून तक आवेदन लिए जाएंगे। वहीं, 6 जून तक जमा होने वाले आवेदनों में संशोधन प्रक्रिया की जा सकेगी।

आको बता दें कि, इस संबंध में प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से दिशा निर्देश जारी कर दिये गए हैं। इस परीक्षा में शिक्षक पात्रता पास परीक्षार्थी ही हिस्सा ले सकेंगे। जबकि, महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत सीट आरक्षित रखी गई है। अनारक्षित पुरुष अभ्यार्थी की आयु सीमा 40 वर्ष तक होना अनिवार्य है। यही नहीं, विभाग की ओर से अतिथि शिक्षकों के लिए भी 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं। इसके साथ ही, अनुसूचित जनजाति के लिए 20 फीसदी, अनुसूचित जाति के लिए 16 फीसदी, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 फीसदी, आर्थिक रूप से कमजोर के लिए 10 फीसदी सीटें आरक्षित की गई हैं।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में दिव्यांगजनों के लिए खुशखबरी : हजारों पदों पर होगी भर्ती, आदेश जारी


किस विषय के लिए कितनी भर्ती ? यहां जानें

- हिंदी 509 पद
- अंग्रेजी 1763
- संस्कृत 508
- उर्दू 42
- गणित 1362
- बायोलॉजी 755
- फिजिक्स 777
- केमिस्ट्री 781
- इतिहास 304
- पॉलिटिकल साइंस 284
- जियोग्राफी 149
- अर्थशास्त्र 287
- समाज शास्त्र 88
- कॉमर्स 514
- एग्रीकल्चर 569
- होम साइंस 28

इस हिसाब से कुल पदों की संख्या 8720 हुई है।

यह भी पढ़ें- गर्मी में टूटेगा ठंड का रिकॉर्ड : एमपी का ये शहर बनने वाला है 'शिमला' ! जानें आगे कैसा रहेगा मौसम