24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संकरे रास्तों पर फंस जाती हैं बसें

संकरी सड़कों वाले रूट तय होने से लो फ्लोर बसों के संचालन में परेशानी आ रही है, वहीं यात्रियों की संख्या भी नहीं बढ़ रही है।

2 min read
Google source verification
संकरे रास्तों पर फंस जाती हैं बसें

संकरे रास्तों पर फंस जाती हैं बसें

भोपाल. संकरी सड़कों वाले रूट तय होने से लो फ्लोर बसों के संचालन में परेशानी आ रही है, वहीं यात्रियों की संख्या भी नहीं बढ़ रही है। इधर भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड कंपनी चार साल में कई निजी संस्थाआं से सर्वे करा चुकी है। लंबी कवायद के बाद हाल ही में चिरायु अस्पताल से विद्या नगर, अवधपुरी तक और बीडीए से अमरावत खुर्द तक बस संचालन के नए रूट पर ट्रायल रन हुआ। कुछ ही दिनों में स्पष्ट हो गया कि जितना दावा था, यात्री संख्या उतनी नहीं है, वहीं संकरे रास्तों पर मिडी बसें चलाना और मोडऩा भी काफी चुनौती भरा काम है। बीसीएलएल अब इन रूट पर संशोधन की तैयारी में है। अतिक्रमण और टर्निंग पर क्लीयरेंस के चलते इन मार्ग पर बसों का संचालन कुछ दिनों तक प्रभावित रहेगा। बीसीएलएल अवधपुरी से एमपी नगर, कोलार के पुराने रूट पर बड़ी लो फ्लोर बसें जारी रखेगा। उल्लेखनीय है कि शहर में अभी 13 रास्तों पर 150 मिडीबसें एवं 130 लो फ्लोर बसें चलाई जा रही हैं। ज्यादातर बड़े रूट पर हैं। बड़ी बसों को छोटे रास्तों पर चलाने का प्रयास किया गया था, लेकिन दुर्घटनाओं की आशंका के मद्देनजर इसे स्थगित किया जा रहा है।

नहीं मिले ज्यादा यात्री
भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड ने नए-नए रूट का अध्ययन करने निजी संस्था को ठेका दिया था। संस्था ने कई मार्गों पर यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर नक्शा बनाकर दिया था, जिसे बीसीएलएल की बोर्ड मीटिंग में मंजूरी मिल गई। जब इन रास्तों पर बसें उतारी गईं, तो कई खामियां उजागर हुईं। अवधपुरी से चिरायु हॉस्पिटल के बीच एवं विद्या सागर इंस्टीट्यूट से अवधपुरी मार्ग की चौड़ाई कम है। बसों को मोड़ पर मोडऩा कठिन है।

आउटर सर्किल के लिए बसों की जरूरत
बीसीएलएल अभी भी शहर के व्यस्ततम मार्ग में ही यात्रियों को खोज रहा है, जबकि शहर के आउटर सर्कल कोलार, इंदौर राजमार्ग, विदिशा हाईवे, सागर रोड, कटारा हिल्स बायपास, 11 मिल से आगे होशंगाबाद रोड पर तेजी से नई कालोनियों का विकास हुआ है। यहां तक पहुंचने वाली बसों की संख्या कम है या फिर इनमें से कई कालोनियों तक बसों का संचालन शुरू नहीं हुआ है।

चिरायु से अवधपुरी एवं अमरावत खुर्द वाले रास्ते पर बसों का ट्रायल रन लिया जा रहा है। कई जगह अतिक्रमण और टर्निंग क्लीयरेंस नहीं मिलने से दिक्कतें हैं। इसमें संशोधन किया जाएगा।
संजय सोनी, प्रवक्ता, बीसीएलएल