31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अप्रैल में खरीद रहे हैं नई बाइक और कार, तो यहां देखें शुभ मुहूर्त

अप्रैल में खरीद रहे हैं नई बाइक और कार, तो यहां देखें शुभ मुहूर्त

4 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Apr 07, 2018

vaahan muhurth 2018

vaahan muhurth 2018

भोपाल। यदि अप्रैल माह में आप नई बाइक या कार खरीद रहे हैं, यह खबर आपके लिए ही है। हर किसी की चाहत होती है नया वाहन ऐसे शुभ मुहूर्त में घर लाए, जिससे घर में सुख-समृद्धि बरकरार रहे। शुभ मुहूर्त भी ऐसा होना चाहिए कि नए वाहन से कोई हानि न हो। इसके अलावा एक चीज और जरूरी होती है कि वाहन कौन से रंग का लें। यह भी गृहों और राशि के अनुसार हो तो घर में सुख-शांति रहती है।

भोपाल के ज्योतिष वल्लभाचार्य शुक्ल के अनुसार सही मुहूर्त और सही वक्त पर लिया गया वाहन आपके लिए बेहद शुभ हो सकता है। चाहे वह वाहन कमर्शियल हो या निजी उपयोग के लिए हो। पं. शुक्ला बता रहे हैं कि अप्रैल माह में ऐसे कौन से मुहूर्त हैं, जिसमें आप वाहन खरीद सकते हैं। इसके साथ ही आपको कौन-से रंग का वाहन खरीदना चाहिए।

अप्रैल 2018 में वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त
-अप्रैल माह की शुभ तिथियों के अनुसार ही आप वाहन खरीदें।
-यदि आप शुभ तिथि के आगे-पीछे कोई नया वाहन खरीदना चाहते है तो उस दिन का चौघड़िया जरूर देख लेना चाहिए।

अक्षय तृतीया है सबसे बेस्ट तिथि
-सर्व सिद्ध मुहूर्त के रूप में भी अक्षय तृतीया का बहुत अधिक महत्व माना गया है। माना जाता है कि इस दिन बिना पंचांग अथवा शुभ मुहूर्त देखे बिना भी आप कोई शुभ काम कर सकते हैं।
-अक्षय तृतीया के दिन आप विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, वस्त्र आभूषण, जमीन खरीदी, वाहन खरीदी आदि कर सकते हैं।
-शास्त्रों में भी पितरों का तर्पण, पिंडदान अथवा अन्य किसी भी तरह का दान अक्षय फल देता है। इस दिन नर्मदा, गंगा जैसी पवित्र नदियों में स्नान करने से पाप नष्ट हो जाते है।
-इतना ही नहीं इस दिन किए जाने वाला जप, तप, हवन, दान और पुण्य कर्म भी अक्षय हो जाता है।

-यदि यह तिथि सोमवार और रोहिणी नक्षत्र के दिन पड़ती है तो दान-पुण्य के कार्यों का फल और अधिक बढ़ जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी के पूजन जरूर करना चाहिए।
-अक्षय तृतीया वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है।
-इस दिन प्रत्येक कार्य का शुभ और अच्छा फल मिलता है। इसीलिए इस दिन बहुत से शुभ कार्य किए जाते हैं। वैसे तो सभी बारह माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को शुभ माना जाता है, लेकिन इन सभी में वैशाख की तृतीया को सबसे अधिक शुभ माना जाता है।

कौन से रंगा का वाहन खरीदें
पं. वल्लभाचार्य शुक्ल बता रहे हैं कि किस राशि वाले को कौन से रंग का वाहन खरीदना शुभ होता है।

मेषः नीला या उससे मिलता-जुलता शेड्स वाले रंग का वाहन खरीद सकते हैं। जबकि मेष राशि वालों को काले या भूरे रंग का वाहन बिल्कुल भी नहीं लेना चाहिए।

वृषभः इनके लिए क्रीम या सफेद रंग का वाहन खरीदना शुभ होता है। इन्हें चटकीले रंगों जैसे गुलाबी, पीला या लाल रंग से दूर ही रहना चाहिए।

मिथुनः इस राशि वालों के लिए हरा रंग और क्रीम बेहद शुभ होता है। खासकर हरे रंग का वाहन लेंगे तो काफी शुभ फल भी मिलेंगे। इन्हें वाहन में गणेशजी की स्थापना जरूर करना चाहिए।

कर्कः चटकीले रंग जैसे लाल, पीले, काले रंग की कार या बाइक लेनी चाहिए। इन्हें अपने वाहन में हनुमानजी की मूर्ति रखना चाहिए।


सिंह: इंग्लिश कलर्स जैसे ग्रे और इसी प्रकार के शेड वाले या स्लेटी रंग के वाहन लेना चाहिए। यह बेहद शुभ होंगे। सिंह राशि के लोगों को अपने वाहन पर गायत्री मंत्र लिखवाना चाहिए।

कन्या: सफेद और नीले रंग के वाहन इनके लिए काफी शुभ होते है। जबकि खास बात यह है कि कन्या राशि के लोगों को लाल रंग के वाहन नहीं लेना चाहिए।

तुला: इन लोगों को काले अथवा भूरे रंग के वाहन लेना चाहिए। क्योंकि तुला राशि वालों का स्वामी शनि होता है। वाहन के सामने एक छोटा सा स्वस्तिक जरूर बनाना चाहिए।

वृश्चिक: इन्हें सफेद रंग का वाहन लेना चाहिए। यह इनके लिए काफी शुभ होता है। जबकि काले रंग के वाहन लेने से बचना चाहिए। इन्हें अपने वाहन पर शिवजी का फोटो लगाना चाहिए।

धनुः लाल और सिल्वर वाहन इनके लिए काफी शुभ फल देने वाले होते हैं। काले और नीले शेड्स वाले वाहनों से इन्हें बचना चाहिए।

मकर: नीले और लाल जैसे चटक रंग वाले वाहनों से बचकर रहना चाहिए। मकर राशि वालों को ग्रे, स्लेटी अथवा सफेद रंग के वाहनों को खरीदना उचित होता है।

कुंभ: इन्हें सफेद-नीले या ग्रे रंग के वाहन खरीदना चाहिए। यह इनके लिए काफी शुभ होते हैं। कुंभ राशि वालों को अपने वाहन में शिवजी की फोटो जरूर लगाना चाहिए।

मीन: गोल्डन, पीला या नारंगी रंग का वाहन खरीदना चाहिए। यह इनके लिए शुभ होता है। वाहन भी कभी धोखा नहीं देता है।

Story Loader