7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ा दांवः शिवराज के साले को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, अब जीजा के खिलाफ प्रचार करेंगे साले-साहब

By Election: डेढ़ साल पहले कांग्रेस में शामिल हुए सीएम शिवराज के साले-साहब को कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, उपचुनाव में करेंगे जीजा के खिलाफ प्रचार...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Jul 16, 2020

बड़ा दांवः शिवराज के साले को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, अब जीजा के खिलाफ प्रचार करेंगे साले-साहब

बड़ा दांवः शिवराज के साले को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, अब जीजा के खिलाफ प्रचार करेंगे साले-साहब

भोपाल। मध्यप्रदेश में उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने राजनीति का बड़ा गेम खेला है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) के की पत्नी से भाई (साले-साहब) संजय सिंह मसानी (sanjay singh masani) को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। मसानी उस समय सुर्खियों में आ गए थे जब पिछले चुनाव से एन पहले वे अपनी दीदी और जीजाजी से भी बगावत करके कांग्रेस खेमे में शामिल हो गए। इसके बाद उन्हें कांग्रेस ने वारासिवनी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाया था, हालांकि वे हार गए थे।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ (kamal nath) ने मसानी को प्रदेश कांग्रेस का उपाध्यक्ष बना दिया है। कांग्रेस ने मसानी को उपचुनाव (by election) में प्रचार-प्रसार के लिए प्रादेशिक समन्वयक और प्रभारी भी बनाया गया है। वे संबंधित क्षेत्रों में दौरा कर कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत दिलाने में सहयोग करेंगे।

अपने जीजा शिवराज पर लगाए थे आरोप
संजय सिंह मसानी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले-साहब हैं। 2018 में विधानसभा चुनाव से पहले वे कांग्रेस में चले गए थे और उन्होंने अपने जीजा पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद उन्हें कांग्रेस ने वारासिवनी से चुनाव लड़ाया था। हालांकि इसी सीट पर कांग्रेस नेता प्रदीप जायसवाल ने भी बगावत कर दी थी और वे निर्दलीय चुनाव जीत गए थे। चुनाव में संजय तीसरे नंबर पर रहे थे।

फिल्मों में भी करते थे काम
सियासत के साथ-साथ संजय सिंह मसानी ने बालीवुड फिल्मों में भी हाथ आजमाए थे। वे मध्यप्रदेश में शूट हुई कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। पैडमैन फिल्म में भी संजय सिंह मसानी ने अक्षय कुमार के साले का किरदार निभाया था। इसकी शूटिंग मध्यप्रदेश के महेश्वर में हुई थी।

एक नजर
-संजय सिंह मसानी मूल रूप से महाराष्ट्र के गोंदिया के रहने वाले हैं।
-अक्षय कुमार की फिल्म पैडमेन में काम कर चुके हैं।
-अब तक वह लगभग आधा दर्जन फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
-शिवराज के साले संजय मसानी की कांग्रेस ने साल 2012 में आयकर विभाग में आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की थी और कार्रवाई की मांग की थी।
-शिवराज सिंह डंपर विवाद में फंसे थे तो उसमें भी संजय मसानी का नाम आया था।
-व्यापमं मामले में भी उनका नाम आरोपों के घेरे में आया था। उस वक्त व्यापमं के व्हि‍सल ब्लोअर डॉक्टर आनंद राय ने ट्वीट करके उन पर गंभीर आरोप लगाए थे।
-संजय सिंह ने बदले में मानहानि का केस करने की धमकी दी थी। हालांकि, संजय ने कभी केस नहीं किया।

mp election 2018: साले-साहब को हराने मैदान में उतरे जीजाजी, कहा- धोखेबाज है कांग्रेस