scriptनगर निगम की सुस्ती से जल क्रीड़ाएं अटकीं | careless BMC make water sports suffer | Patrika News

नगर निगम की सुस्ती से जल क्रीड़ाएं अटकीं

locationभोपालPublished: Mar 25, 2019 04:19:45 pm

इंटरव्यू — मयंक ठाकुरचीफ कोच- इंडियन कयाकिंग एंड केनोइंग

news

नगर निगम की सुस्ती से जल क्रीड़ाएं अटकीं

भोपाल. नगर निगम के कारनामे से विदेशी खिलाडिय़ों के सामने शहर को शर्मिंदगी उठानी पड़ी। ओपन इंटरनेशनल केनो चैम्पियनशिप में इंडिया, चाइना, ताइपे, यूके्रन, ट्यूनीशिया, कीनिया, कजाकिस्तान, म्यांमार, नाइजीरिया, पुर्तगाल, फिलीपींस, हांगकांग, स्वीडन, हंगरी, ओमान, मलेशिया के 125 खिलाड़ी शामिल हुए थे। खिलाडिय़ों के आगे ही नगर निगम कर्मचारी तालाब से काई निकालते रहे, जिससे गलत छवि गई। दूसरी ओर, शाहपुरा तालाब को नगर निगम अभी तक वाटर स्पोट्र्स के लिए तैयार नहीं कर सका है, जबकि इसके लिए 25 लाख रुपए का खरीदा हुआ सामान धूल फांक रहा है।

 

सवाल: बड़े तालाब में चल रही वाटर स्पोट्र्स प्रतिस्पर्धा में कितने देश शामिल हुए?
जवाब: बड़े तालाब में चल रही ओपन इंटरनेशनल केनो चैम्पियनशिप में 16 देशों के स्पोट्र्सपर्सन शामिल हुए। इन देशों में इंडिया, चाइना, ताइपे, यूके्रन, ट्यूनीशिया, कीनिया, कजाकिस्तान, म्यांमार, नाइजीरिया, पुर्तगाल, फिलीपींस, हांगकांग, स्वीडन, हंगरी, ओमान, मलेशिया के 125 खिलाड़ी शामिल हुए।
सवाल: विदेशी खिलाडिय़ों को स्टे के दौरान क्या खास परेशानी रही?
जवाब: देशी-विदेशी सभी स्पोट्र्सपर्सन ने भोपाल में स्टे को एन्जॉय किया। उन्हें होटल मेरिएट में रुकवाया गया। ट्रांसपोर्टेशन से लेकर खान-पान आदि सभी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया।
सवाल: भारत को इस प्रतिस्पर्धा में कितने गोल्ड मेडल अभी तक हासिल हुए?
जवाब: प्रतिस्पर्धा की दस इवेंट्स की मेडल सेरेमनी अभी तक हो सकी है, जिनमें भारत को दो गोल्ड मेडल हासिल हुए हैं। 13 इवेंट्स की मेडल सेरेमनी अभी होनी बाकी है, जिनमें भारत के स्पोट्र्सपर्सन के बेहतर करने की उम्मीद है।
सवाल: दर्शकों और विदेशी खिलाडिय़ों के सामने ही तालाब से काई निकाली जाती रही, जिससे अच्छा मैसेज नहीं गया?
जवाब: चैम्पियनशिप आयोजित करने के बारे में संबंधित अधिकारियों को पहले ही बता दिया गया था। नगर निगम की तरफ से तालाब की सफाई की जा रही थी। यह काम कुछ पहले हो जाता तो ज्यादा अच्छा रहता।
सवाल: शाहपुरा तालाब में अभी तक प्रशिक्षण भी शुरू नहीं हो सका है, क्या कारण है?
जवाब: नगर निगम ने शाहपुरा तालाब में सफाई तो की है, लेकिन वहां कयाकिंग और केनोइंग की ट्रेनिंग या प्रतिस्पर्धा आयोजित करने की स्थिति नहीं है। तालाब की सफाई के साथ गहराई भी उपयुक्त होनी चाहिए।
सवाल: शाहपुरा तालाब के लिए कितनी कीमत का सामान खरीदा गया?
जवाब: हां, शाहपुरा तालाब में वाटर स्पोट्र्स के लिए बोट्स और साजो-सामान खरीद लिया गया था। तालाब तैयार नहीं होने के कारण सामान अभी रखा हुआ है। तालाब के तैयार होते ही प्रशिक्षण/प्रतिस्पर्धाएं शुरू कराई जाएंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो