
भोपाल. क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह के द्वारा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ दिए बयान के बाद भोपाल के फैजान अंसारी ने मामला दर्ज कराया है। फैजान ने कहा कि योगीराज पेशे से एक कलाकार हैं, वह एक हिंदुस्तानी हैं और हिंदुस्तानी होने के नाते देश का माहौल खराब कर रहे हैं।
योगीराज पहले भी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ बयानबाजी कर चुके हैं। भोपाल के रहने वाले फैजान अंसारी फैजान अंसारी ने ओशिवारा पुलिस थाना में शिकायत की थी। फैजान ने कहा कि योगराज सिंह के खिलाफ एक्शन होना चाहिए ताकि और लोग भी इस तरह की बयानबाजी से बचे। योगराज सिंह के मुंह में जो भी आता है, वही बोल रहे हैं।
क्रिकेटर युवराज सिंह भी भारतीय क्रिकेट टीम में खेलकर अपना और देश का नाम रोशन किया है लेकिन युवराज के पिता योगराज सिंह ने भारत का नाम खराब करने वाली हरकत की है। युवराज सिंह जब भारतीय टीम में थे तो उनके पिता योगराज सिंह खामोश थे। आज युवराज सिंह का करियर खत्म हो चुका है। तो भारतीय टीम और भारत का नाम विश्व पटल पर लाने वाले महेंद्र सिंह धोनी को योगराज सिंह बदनाम कर रहे हैं।
फैजान ने कहा कि योगराज सिंह ने धोनी को सबके सामने थप्पड़ मारने को कहा है, इस तरह का बयान देकर उन्होंने न केवल धोनी बल्कि पूरे देश का अपमान किया है। भारत का एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते वह पुलिस के पास इसलिए आए ताकि वे देश का माहौल खराब करने वाले लोगों को समझा सकें। ऐसी हरकत करने वाले लोगों को सबक मिलना चाहिए। अगर आप भारत में रहते हैं, तो लोगों का सम्मान करना सीखें। महेंद्र सिंह धोनी ने हर भारतीय का सिर ऊंचा किया है।
Published on:
30 May 2022 09:10 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
