16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘चोट ऐसी नहीं कि मौत हो…’ टि्वशा केस में यू-टर्न, दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट उगलेगी सच

Twisha Sharma Death Case: टि्वशा शर्मा केस में दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानिए क्या है अपडेट....

3 min read
Google source verification
Twisha Sharma Death Case: CBI को नहीं मिली दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Photo Source - Patrika)

Twisha Sharma Death Case: CBI को नहीं मिली दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Photo Source - Patrika)

Twisha Sharma Case Updates: एमपी के भोपाल शहर में सबसे चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह दोनों जेल में है। 16 जून तक दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। वहीं मंगलवार को दोनों को कोर्ट में पेश कर 29 जून तक की न्यायिक हिरासत की मांग की गई। कोर्ट ने इसे मंजूरी दे दी है।

अब दोनों आरोपी 29 जून तक रिमांड पर रहेंगे। इस मामले में बड़ा अपडेट ये है कि सीबीआई को भी अभी तक टि्वशा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। हालांकि अभी तक सूत्रों के मुताबिक जानकारी मिली थी कि दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल चुकी है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कोर्ट में टि्वशा के वकीलों की तरफ से पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मांग की गई लेकिन सीबीआई का कहना है कि अभी तक हमारे पास रिपोर्ट नहीं पहुंची है।

चोट ऐसी नहीं कि मौत हो सके...

वहीं सूत्रों से पता चला है कि दिल्ली एम्स की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी भोपाल एम्स की रिपोर्ट से मिलती-जुलती बताई जा रही है। रिपोर्ट में शरीर पर चोट और संघर्ष के निशान मिलने की बात सामने आई है, लेकिन इन्हें मौत का कारण नहीं माना गया है। टि्वशा के पोस्टमार्ट की भोपाल एम्स वाली पहली रिपोर्ट में सिर पर क्लॉटिंग, हाथों में चोट और शरीर पर खरोंच व संघर्ष के निशान मिले थे। ऐसी ही रिपोर्ट दिल्ली एम्स के विशेषज्ञों की भी है।

सूत्रों की मानें तो दिल्ली एम्स की पीएम रिपोर्ट में भी टि्वशा की हत्या किए जाने की पुष्टि नहीं हो रही है। हालांकि अभी इस बात की किसी भी तरीके से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आने वाले दिनों में दिल्ली एम्स की दूसरी पोस्टमार्ट रिपोर्ट को सीलबंद लिफाफे में कोर्ट में पेश किया जाएगा। अभी उस रिपोर्ट को कहीं भी सार्वजनिक नहीं किया गया है, क्योंकि दूसरी पीएम जबलपुर उच्च न्यायालय के आदेश पर की गई थी।

टि्वशा के पिता ने की थी शिकायत

वहीं बीते दिनों पहले ही टिवशा के पिता नवनिधि शर्मा ने मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस विवेक रूसिया को शिकायत देकर जांच की मांग की थी। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल रीना वर्मा, सहायक अधिवक्ता श्रेयस सक्सेना और एक अन्य अधिकारी पर आरोप लगाया गया है कि वे आरोपी गिरिबाला सिंह के करीबी है और लगातार उनकी मदद कर रहे है।


आगे उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए नियुक्त लीगल एड से जुड़े कुछ वकील आरोपी गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह के पक्ष में सक्रिय है। इनकी नियुक्ति उस समय हुई थी, जब गिरिबाला सिंह भोपाल में जिला एवं सत्र न्यायाधीश थीं।

इतना ही नहीं उन्होंने अपनी शिकायत में दो फोटो भी भेजे हैं। इन फोटोज में लीगल एड डिफेंस काउंसिल योजना से जुड़े सहायक अधिवक्ता श्रेयस सक्सेना कथित तौर पर समर्थ सिंह की शादी में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। गिरिबाला सिंह की 15 मई को अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान भी वे आरोपी पक्ष के निजी वकील के साथ अदालत में मौजूद थे।

टि्वशा के पिता ने की ये मांगे

-अग्रिम जमानत सुनवाई के दौरान हुई पैरवी की जांच की जाए।
-लीगल एड से जुड़े वकीलों की भूमिका की जांच की जाए।
-आरोपी पक्ष के साथ कथित संबंधों की पड़ताल की जाए।
-कॉल रिकॉर्ड और आपसी संपर्कों की स्वतंत्र जांच हो।
-समर्थ की शादी के फोटो-वीडियो में दिख रहे अन्य व्यक्तियों की भूमिका स्पष्ट हो।