5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेलिब्रेटी मेकअप आर्टिस्ट रचना शेवानी ने जीता मिसेज एशिया यूनिवर्स का खिताब

दिल्ली में परीसा मिसेज इंडिया इंटरनेशनल-2021 का हुआ था आयोजन

2 min read
Google source verification
सेलिब्रेटी मेकअप आर्टिस्ट रचना शेवानी ने जीता मिसेज एशिया यूनिवर्स का खिताब

सेलिब्रेटी मेकअप आर्टिस्ट रचना शेवानी ने जीता मिसेज एशिया यूनिवर्स का खिताब

भोपाल। शहर की सेलिब्रेटी मेकअप आर्टिस्ट रचना शेवानी ने मिसेज एशिया यूनिवर्स का खिताब जीता है। रचना ने दिल्ली के होटल क्राउन प्लाज में आयोजित परीसा मिसेज इंडिया इंटरनेशनल-2021 कॉम्पीटिशन में हिस्सा लिया था। यहां देशभर की टॉप-30 कंटेस्टेंट के बीच उन्होंने यह अवार्ड अपने नाम किया। रचना इससे पहले मिस भोपाल का टाइटल जीत चुकी हैं। पहले ये कॉम्पीटिशन जून में होने वाला था, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के चलते इसे सितंबर में आयोजित किया गया।

रचना ने बताया कि मैं मॉडलिंग और एक्टिंग भी करती थी लेकिन परिवार की जिम्मेदारियों के चलते यह काम छूट सा गया। मैं पिछले पांच सालों से बतौर सेलिब्रेटी मेकअप आर्टिस्ट ही काम कर रही थी। कोरोना और लॉकडाउन के चलते मुझे फिर से इस दिशा में सोचने का मौका मिला। सोशल मीडिया के माध्यम से मुझे इस इवेंट के बारे में बता चला तो मैंने इसमें पार्टिसिपेट करने का मन बनाया। इस कॉम्पीटिशन के लिए ऑनलाइन सिलेक्शन प्रोसेस हुई थी। सभी पार्टिसिपेट्स को सिंगिंग, डांसिंग, एक्टिंग, मेकअप सहित छह कैटेगिरी में अपना हुनर दिखाना था। मैंने मेकअप आर्टिस्ट कैटेगिरी को चुना और सलेक्ट हुई।

तीन दिनों तक हर राउंड में जजेस ने किया मॉनिटर

रचना ने बताया कि टॉप-30 फाइनलिस्ट को दिल्ली बुलाया गया था। तीन दिनों तक अलग-अलग राउंड्स का आयोजन किया गया। हर पार्टिसिपेट की गतिविधि पर जजेस की नजर थी। पार्टिसिपेट को खाने से लेकर ड्रेस स्टाइलिंग तक को जज किया जा रहा था। सुबह-6 बजे से रात-11 बजे तक अलग-अलग सेशन चलते थे। मेरा सिलेक्शन टॉप-10 में हुआ। फाइनलिस्ट के बीच तीन राउंड टैलेंटेंड राउंड, ब्लैक गाउन राउंड और क्वेश्चयन-आसंर राउंड था। इसमें मुझसे पूछा गया कि आपकी नजर में ह्ययूमैनिटी का क्या अर्थ है। मैंने बताया कि मुझे बेजुबान पशुओं की सेवा करना अच्छा लगता है क्योंकि पेट्स तो सभी पालते हैं, उनकी देखभाल करते हैं लेकिन आवारा पशुओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मुझे इनकी सेवा करना अच्छा लगता है।

5 किलो वजन कम किया

रचना ने बताया कि मैंने इस कॉम्पीटिशन के लिए एक माह में अपना पांच किलोग्राम वजन कम किया। इस खिताब ने मुझे मोटिवेशन दिया है कि एक गृहिणी अपनी इच्छा शक्ति से कोई भी सफलता पा सकती है। वह परिवार की जिम्मेदारियां संभालते हुए हर सपना पूरा कर सकती है।