20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जनगणना 2027: 1 कर्मचारी करेगा 800 लोगों की गिनती, आप भी भर सकेंगे डिटेल

Census 2027: स्पष्ट किया गया कि एक कर्मचारी 800 नागरिकों की डिटेल मोबाइल ऐप से जमा कराएगा।

2 min read
Google source verification
(Photo Source- freepik)

Census 2027 (Photo Source- freepik)

Census 2027: जिला जनगणना समन्वय समिति की दो दिवसीय ट्रेनिंग और बैठक गुरुवार को खत्म हो गई। बैठक में जनगणना 2027 को पूरी तरह डिजिटल मोड में करने से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा हुई। स्पष्ट किया गया कि एक कर्मचारी 800 नागरिकों की डिटेल मोबाइल ऐप से जमा कराएगा। लोग खुद भी अपने परिवार की डिटेल भर सकेंगे। 16 अप्रेल से इसके लिए मोबाइल ऐप समेत विभिन्न माध्यमों से डिटेल जमा करने का अवसर मिलेगा। एक मई से हाउसहोल्ड सर्वे शुरू होगा।

जनगणना का काम फरवरी 2027 में होगा। बैठक में अपर कलेक्टर प्रकाश नायक, पीसी शाक्य, जिला जनगणना अधिकारी भुवन गुह्रश्वता, एसडीएम, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित समिति के सदस्यगण एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जनगणना कार्य निदेशालय संयुक्त निदेशक नामित यादव, सहायक निदेशक ऐन्सी रेजी ने प्रशिक्षण दिया।

10 लाख घरों की होगी मैपिंग

01 मई से शुरू हो रही जनगणना के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। इस बार नागरिक डिजिटल तरीके से अपनी जानकारी सरकार तक पहुंचा सकेंगे। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जानकारी देने नागरिकों को इंडियन सेंसस डाटा कलेक्शन पोर्टल पर लॉग-इन करना होगा।

यहां नागरिकों से 33 तरह के प्रश्नों का जवाब मांगा जाएगा। यही जवाब मांगने 'डोर टू डोर' सर्वे भी होगा। जनगणना के लिए 8000 कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने का काम शुरू कर दिया गया है। अभियान के तहत 10 लाख घरों की मैपिंग करने का टारगेट तय किया गया है। घरों की जियो टैगिंग से मैपिंग करने के बाद कर्मियों को रवाना किया जाएगा।

21 फरवरी को होगी एसआइआर स्टैंडिंग कमेटी की बैठक

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण एसआइआर के फाइनल प्रकाशन के लिए स्टैंडिंग कमेटी की बैठक 21 फरवरी को होगी। इसके लिए छह राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है। बैठक सुबह 11.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगी। जिले में नवंबर से ही एसआइआर की प्रक्रिया चल रही है। तब 21.25 लाख मतदाता सूची में शामिल थे। प्रक्रिया के बाद जारी ड्राफ्ट सूची में 16.87 लाख मतदाताओं के नाम शामिल थे। 14 फरवरी 2026 को तय सूची में 17.45 लाख मतदाताओं के नाम शामिल किए गए। कुल 3.80 लाख मतदाताओं के नाम हट गए हैं।