20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंत्री के पुतला दहन के बीच हादसा, यातायात प्रभारी गंभीर रूप से झुलसे, कांग्रेस का प्रदर्शन

MP Congress: मंत्री कैलाश के विवादित शब्दों को लेकर कांग्रेस का प्रदेश व्यापी प्रदर्शन, नेता प्रतिपक्ष को विधानसभा में कहा था औकात में रहो, अब फूटा कांग्रेस का गुस्सा, प्रदर्शन के बीच आई हादसे की खबर

2 min read
Google source verification
MP Congress Protest in MP

MP Congress Protest in MP: मैहर में कांग्रेस ने किया कैलाशविजयवर्गीय का पुतला दहन, तो रोकने पर यातायात प्रभारी के कपड़ों ने आग पकड़ ली। जिसे बाद अन्य जवान आग बुझाते हुए। (photo:patrika video)

MP Congress: संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विधानसभा सदन में नेताप्रतिपक्ष को औकात बताने वाले बयान पर कांग्रेस आग बबूला है। प्रदेशभर में कांग्रेस इसका विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान कर चुकी है। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश स्तर पर मंत्री का पुतला दहन करेगी। इस बीच मैहर से बड़ी खबर आई है। यहां मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन करने के दौरान हादसा हो गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान जब पुतला दहन किया गया, तो यातायात प्रभारी भी झुलस गए। बता दें कि कांग्रेस आज प्रदेश के एक हजार ब्लॉक में कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन करेगी।

सरकार और अदाणी के बीच समझौते का मुद्दा गरमाया

बता दें कि विधानसभा में चर्चा के दौरान सिंघार ने सरकार और अदाणी के बीच समझौते का मुद्दा उठाया था। इस पर मंत्री विश्वास सारंग ने आपत्ति जताई और कहा कि जो व्यक्ति सदन में मौजूद नहीं है, उसका नाम नहीं लिया जाना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ने भी इस परंपरा का पालन करने के निर्देश दिए। वहीं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष गलत जानकारी दे रहे हैं। इस पर उमंग सिंघार ने कहा कि वह हर बात प्रमाण के साथ करते हैं और जरूरत पड़ने पर प्रमाण दे सकते हैं। दोनों नेताओं के बीच बहस तेज होने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक भी खड़े हो गए। सदन में कुछ समय तक हंगामा होता रहा और कार्यवाही बाधित होती रही।

मंत्री विजयवर्गीय बोले- अपने व्यवहार से खुश नहीं, उमंग को प्यार करता हूं

इस बीच मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान भी आया उन्होंने कहा कि उन्हें करीब 37 साल का राजनीतिक अनुभव है। आज वे खुद अपने ही व्यवहार से खुश नहीं हैं। जो जवाबदार पद पर बैठते हैं, चाहे विधानसबा अध्यक्ष हों, चाहे मुख्यमंत्री हों, चाहे नेता प्रतिपक्ष अगर वे संसदीय मर्यादाओं का पालन नहीं करेंगे तो बाकी सदस्य कैसे करेंगे।

इसके बाद उन्होंने कहा कि पता नहीं कैसे हो गया। नेता प्रतिपक्ष ने उनकी ओर हाथों से इशारा किया, उमंग की बॉडी लैंग्वेज थोड़ी अलग सी थी। उन्होंने कहा कि वे तो उमंग से प्यार करते हैं। वे अपने व्यवहार से दुखी हैं।

सीएम ने मांगी माफी

यही नहीं जब मंत्री ने कहा कि उनसे गलती हुई है, तब सीएम मोहन यादन ने मामले का पटाक्षेप करते हुए कहा, जाने-अनजाने में कोई शब्द निकले हैं, तो उसके लिए वे माफी मांगतै हैं।

उमंग बोले सीएम का सम्मान करता हूं

इस पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो भाव दिखाया है, वे उसका सम्मान करते हैं। वे भी चार बार के विधायकक रहे हैं, संसदीय शब्दावली का ध्यान रखने की कोशिश करते हैं। कभी अहम में नहीं आते। अगर उनकी ओर से कुछ हुआ है, तो वे भी खेद व्यक्त करते हैं।

विवाद थम जरूर गया, लेकिन इस मामले पर बयानबाजी जारी रही। मामले के बाद उमंग सिंघार ने ट्विट कर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को जवाब देते हुए लिखा… मैं औकात में हूं।

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष को सदन में इस तरह विवादित शब्द कहने के मामले ने ऐसा तूल पकड़ा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप आज शुक्रवार को मंत्री के पुतला दहन का ऐलान करते हुए प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।