
केंद्रीय कर्मचारियों ने सरकार से जल्द नए वेतन आयोग को लागू करने की मांग की है। (फोटो सोर्स : AI)
MP Finance- मध्यप्रदेश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश को केंद्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले फंड में इस बार खासा इजाफा हुआ है। केंद्रीय योजनाओं के लिए प्रदेश को दी जाने वाली राशि के प्रावधानों की घोषणा के मुताबिक इस बार राज्य सरकार को करीब 7 हजार करोड़ रुपए ज्यादा दिए जाएंगे। मध्यप्रदेश सरकार को यह राशि इस वित्तीय वर्ष में दी जाएगी।
राज्य सरकार को इस साल केंद्रीय योजनाओं के संचालन के लिए 44255 करोड़ रुपए मिलेंगे। पिछले साल की तुलना में ये करीब 7 हजार करोड़ रुपए ज्यादा हैं। यह राशि चालू वित्त वर्ष में ही मिलेगी। पिछले बजट से ज्यादा राशि की घोषणा से न केवल प्रदेश की वित्तीय स्थिति सुधरेगी बल्कि विकास में भी तेजी आएगी।
मध्यप्रदेश में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से योजनाओं के संचालन के लिए कुल 68519.05 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। केंद्र सरकार इसमें से 44255.33 करोड़ रुपए देगी जबकि राज्य सरकार 24263.71 करोड़ रुपए खर्च करेगी।
Published on:
02 May 2025 06:28 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
