स्वामी अवधेशानंद गिरी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संबंध में अहम बयान दिया। भरे मंच से उन्होंने कहा कि मैंने मोहन यादव से बातचीत में यह अनुभव किया कि वे बड़े कार्य का संकल्प लेकर बैठे हैं। उन्हें भले ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया से लोकतंत्र के गणमान्य लोगों ने चुना, लेकिन मुझे लगता है कि उनका मुख्यमंत्री पद के लिए चयन मां नर्मदा, क्षिप्रा और बाबा महाकाल, ओंकार ने किया है।