24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर एक्टिव हुई चड्डी बनियान गैंग, हथियारों से लैस इस तरह कर रहे घरों में अटैक, Video

- फिर सक्रिय चड्डी बनियान गिरोह - हथियार समेत घर में चोरी करने घुसे - सामने आया घर में धावा बोलते वीडियो - मामले की जांच में जुटी पुलिस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 17 May 2024, 12:29 PM IST

Chaddi Baniyan gang

मध्य प्रदेश में लूटपाट, चोरी और डकैती के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन प्रदेश में कहीं न कहीं इनसे जुड़ी वारदातें सामने आ रही है। हालात ये हैं कि सूबे के अन्य शहर या इलाके तो छोड़ दीजिए राजधानी भोपाल ही इन बदमाशों से सुरक्षित नहीं है। आपको जानकर हैरानी होगी कि कई सालों तक प्रदेश के अलग - अलग शहरों में लोगों को दहशत में रहखने वाली चड्डी - बनियान गैंग एक बार फिर भोपाल में सक्रीय हो गई है। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली चड्डी - बनियान पहने ये गैंग बैकौफ होकर घनी आबादी वाले इलाकों को भी निशाना बनाने में भी संकोच नहीं कर रही है।

भोपाल में इस गैंग द्वारा वारदात को अंजाम दिये जाने का एक मामला सामने आया है। गैंग से जुड़े करीब आधा दर्जन हथियार बंद बदमाशों ने एक सूने मकान पर धावा बोला है। चोरी करने की नियत से घर में घुसे बदमाशों हाथों में ङथियार लिए हुए हैं। यानी मौका पड़ने पर घर में मौजूद किसी भी इंसान के साथ किसी भी हद तक की वारदात को अंजाम दे सकें।

यह भी पढ़ें- बिजली चोरी करने वाले सावधान! अब न तो फॉल्ट होगा और न चोरी, कंपनी ने कर ली खास तैयारी

सामने आया CCTV फुटेज

फिलहाल, इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल होने लगा है। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफतौर पर देखा जा सकता है कि चड्डी - बनियान पहनकर घर में घुसे बदमाश अपने चेहरे पर नकाब पहने हुए हैं। बताया जा रहा है कि चोरी की ये वारदात शहर के बागसेवनिया थाना इलाके के अतर्गत आने वाले विद्यानगर की है। फिलहाल, मामला सामने आने के बाद पुलिस इसी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- Char Dham Yatra 2024 : सरकार के मंत्री की अपील, ' अभी न जाएं चार धाम', 3 मौतों के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी

ग्वालियर में भी चोरों का आतंक

वहीं, दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भी चोरों का आतंक है। यहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को पकड़ा है। शहर के हजीरा इलाके में चोरी कर शातिर चोर कुछ दिन के लिए गायब हो जाते थे। फिर बड़े ही शातिराना ढंग से मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया करते थे। लगातार सामने आ रही शिकायतों के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। इसी कड़ी में मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने दो शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया है।

तीन बाइकें, दो ई-रिक्शा, चार बैटरी बरामद

बताया जा रहा है कि आरोपी हजीरा इलाके में चोरी करने के बाद कैंसर पहाड़ी स्थित कबाड़ी वाले को सस्ते दाम पर वाहन बेच दिया करते थे। वहीं, पुलिस ने आरोपी राहुल जोशी और सौरभ प्रजापति से चोरी की गई तीन बाइक और दो ई - रिक्शा, चार बैटरी बरामद की हैं। साथ ही चोरों की निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी आमिर को भी गिरफ्त में लिया है। फिलहाल, पुलिस अन्य मामलों को लेकर भी पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।