4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक सवार ने की चेन स्नेचिंग, CCTV में जो दिखा उसे देख सब हैरान – देखें वीडियो

Chain Snatching Caught in Live video - कोतवाली थाना क्षेत्र में सड़क किनारे बच्चे के साथ खड़ी महिला का बाइक सवार ने चेन स्नेचिंग की। वारदात पास में लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गया। CCTV वीडियो को देखकर सब हैरान है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 22 Aug 2019, 4:53 PM IST

बाइक सवार ने की चेन स्नेचिंग, CCTV में जो दिखा उसे देख सब हैरान - देखें वीडियो

बाइक सवार ने की चेन स्नेचिंग, CCTV में जो दिखा उसे देख सब हैरान - देखें वीडियो

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी में एक बार फिर गुरूवार को चेन स्नेचिंग की घटना सामने आयी। पुराने भोपाल स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र में सड़क किनारे बच्चे के साथ खड़ी महिला का बाइक सवार ने चेन स्नेचिंग की। वारदात पास में लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गया।

MUST READ : मौसी ने तैयार कर खेलने भेजा, आधे घंटे में मासूम लापता

CCTV वीडियो को देखकर सब हैरान है। इसके पहले भोपाल के हबीबगंज और अशोकागार्डन में भी चेन स्नेचिंग की वारदातें हो चुकी हैं। लेकिन पुलिस अब भी मामले को लेकर गंभीर नहीं है। वहीं पुलिस का कहना है कि टीम बनाकर सर्च ऑपरेशन कर संदिग्ध पर नजर रखी जा रही है।

देखिए किस तरह से महिला के गले से चेन छीनकर भागे लुटेरे -

पुलिस चौकी के पीछे नाले में मिली युवक की लाश

चूनाभट्टी पुलिस चौकी के पीछे नाले में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की जेब में 150 रुपए मिले हैं, इसके अलावा ऐसा कुछ नहीं मिल सका है। जिससे उसकी पहचान की जा सके। पुलिस ने मृतक का फोटो आसपास की कॉलोनियों में दिखाया था, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।


MUST READ : पी चिदंबरम की गिरफ्तारी पर भड़की कांग्रेस, CBI कार्यालय का किया घेराव

यह मामला भोपाल चूनाभट्टी थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी चैन सिंह रघुवंशी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली थी कि कोलार रोड स्थित नाले में किसी युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसके बाद शव नाले से बाहर निकाला गया। मृतक की उम्र तकरीबन 30 से 35 वर्ष के आसपास थी। उसकी तलाशी लेने पर कोई भी दस्तावेज नहीं मिला है। मृतक के सिर पर गहरी चोट है।

बिजली तार की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौत

इधर, भोपाल के गुनगा इलाके में खेत पर टूटकर पड़े बिजली तार की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों घास काटने खेत गए हुए थे। पूरे घटनाक्रम में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ग्रामीणों का कहना कि तार काफी पुराना हो चुका था। जिसे बदला नहीं गया। हालांकि तार कब टूटा इसकी जानकारी किसी को नहीं है। भोपाल गुनगा थाना प्रभारी निलेश अवस्थी ने बताया कि करोंदिया निवासी 40 वर्षीय राधेश्याम सिंह लोधी किसान थे।

MUST READ : 23 और 24 को शुभ योग विद्यमान, बन रहा अमृत सिद्धि योग


वह बुधवार सुबह करीब नौ बजे अपने 22 वर्षीय भतीजे सोनू के साथ गांव से लगे खुद के खेत में मवेशियों के खाने के लिए घास काटने गए थे। काफी देर तक जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजन तलाश करने खेत पहुंचे। जहां, चाचा-भतीजे का एक ही जगह शव मिला। पुलिस का अनुमान है कि करंट किसी एक को पहले लगा होगा। उसे बचाने के प्रयास में दूसरा भी चपेट में आ गया होगा। तार में 11केवी की बिजली सप्लाई हो रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बिजली बंद कराई।