4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

child missing : घर से बाहर खेलने निकला 3 साल का मासूम, आधे घंटे में लापता

3 year old child missing - घर के बाहर खेल रहा तीन साल का मासूम लापता हो गया। परिजनों को उसके लापता होने की जानकारी लगते ही तलाश शुरू की। काफी देर तक जब बच्चा नहीं मिला तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम के घर समेत आसपास के इलाकों में सर्चिंग शुरू की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 22 Aug 2019, 3:38 PM IST

child missing : काम पर गये थे माता-पिता, मौसी ने तैयार कर खेलने भेजा, आधे घंटे में मासूम लापता

child missing : काम पर गये थे माता-पिता, मौसी ने तैयार कर खेलने भेजा, आधे घंटे में मासूम लापता

भोपाल. ईंटखेड़ी इलाके के अचारपुरा गांव में बुधवार दोपहर घर के बाहर खेल रहा तीन साल का मासूम लापता हो गया। परिजनों को उसके लापता होने की जानकारी लगते ही तलाश शुरू की। काफी देर तक जब बच्चा नहीं मिला तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम के घर समेत आसपास के इलाकों में सर्चिंग शुरू की। रात करीब 10 बजे तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा।

MUST READ : पी चिदंबरम की गिरफ्तारी पर भड़की कांग्रेस, CBI कार्यालय का किया घेराव

पुलिस को आशंका कि बच्चा घर के पास पानी से लबालब भरी खुली खदान में डूब गया होगा। इस आशंका के चलते पुलिस एसडीआरएफ, गोताखोरों की टीम से खदानों में उसकी तलाश करा रही है। एएसपी दिनेश कौशल ने बताया कि अचारपुरा निवासी गोपी बंजारा का तीन वर्षीय बच्चा अरुण बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे घर के बाहर खेल रहा था। घर पर उसकी दो मौसी थी।

माता-पिता काम पर गए हुए थे। इसी बीच अरुण लापता हो गया। उसकी मौसी ने घर के आसपास तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शाम करीब पांच बजे पुलिस को परिजनों ने सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू की। एएसपी का कहना कि गोपी के घर के आसपास बड़ी संख्या में खाली खदाने पड़ी हैं।

MUST READ : 23 और 24 को शुभ योग विद्यमान, बन रहा अमृत सिद्धि योग


मौसी ने तैयार कर खेलने के लिए भेजा

बताया गया कि अरुण को उसकी मौसी ने नहलाने के बाद उसे तैयार कर घर के बाहर खेलने के छोड़ा था। इसके बाद मौसी खुद नहाने चले गई। आधा घंटे बाद जब मौसी उसे देखने के लिए घर के बाहर आई तो अरुण नहीं मिला। आसपास के बच्चों से पूछा, लेकिन किसी ने उसके बारे में जानकारी होने से इंकार कर दिया।

पुलिस चौकी के पीछे नाले में मिली युवक की लाश

चूनाभट्टी पुलिस चौकी के पीछे नाले में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की जेब में 150 रुपए मिले हैं, इसके अलावा ऐसा कुछ नहीं मिल सका है। जिससे उसकी पहचान की जा सके। पुलिस ने मृतक का फोटो आसपास की कॉलोनियों में दिखाया था, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।


MUST READ : 24 अगस्त तक इस रूट की 13 ट्रेनें रद्द, बुकिंग टिकट पर मिलेगा पूरा रिफंड

यह मामला भोपाल चूनाभट्टी थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी चैन सिंह रघुवंशी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली थी कि कोलार रोड स्थित नाले में किसी युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसके बाद शव नाले से बाहर निकाला गया। मृतक की उम्र तकरीबन 30 से 35 वर्ष के आसपास थी। उसकी तलाशी लेने पर कोई भी दस्तावेज नहीं मिला है। मृतक के सिर पर गहरी चोट है।