
फर्जी तरीके से पांच हजार रुपए के चेक को 1.87 लाख रुपए का बनाकर कराया कैश
भोपाल. अशोका गार्डन थाना इलाके में एक चेक क्लोनिंग का मामला सामने आया है। जालसाजों ने पांच हजार रुपए के चेक को 1.87 लाख रुपए का बनाकर उसे कैश करा लिया। कंपनी मालिक ने स्टेटमेंट देखा तो फर्जीवाड़े का पता चला। पुलिस ने महिला समेत दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि सेबी सिंह (24) का रमा आर्केड पंजाबी बाग में टीवीएस कंपनी का शोरूम है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बीती 8 नवंबर, 2021 को उनके शोरूम पर विकास शर्मा नाम का लड़का आया। उसने कहा कि उसे एक गाड़ी खरीदनी है। पांच हजार रुपए जमा कर बुकिंग कर रहा हूं। शोरूम की ओर से उसे पांच हजार रुपए की रसीद दी गई। करीब 15 दिन बाद विकास फिर से शोरूम पहुंचा। उसने कहा कि मेरी आर्थिक स्थिति फिलहाल ठीक नहीं है। अभी वाहन नहीं खरीद सकता। आप मेरे पैसे लौटा दीजिए। इस पर शोरूम की ओर से उसे पांच हजार रुपए का एक अकाउंट पेयी चेक दिया। कुछ दिन बाद जब वाहन मालिक ने अपना स्टेटमेंट चेक किया, तो उसमें 1 लाख 87 हजार काटे गए हैं।
कर्जा ज्यादा होने पर लोडिंग ऑटो चालक ने रची फर्जी लूट की कहानी
रातीबड़ थाना इलाके में शुक्रवार रात भदभदा पुल के पास एक लोडिंग ऑटो चालक से तीन अज्ञात युवकों ने छुरी अड़ाकर रुपए छीन लिए। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार देर रात तीन अज्ञात लड़कों पर प्रकरण दर्ज कर पड़ताल शुरू की। शुरुआती बयानों के आधार पर पुलिस को घटना संदिग्ध लग रही थी। सख्ती से पड़ताल की तो लूट की घटना फर्जी रची गई थी। अब पुलिस झुठी शिकायत दर्ज करने पर कपिल और बाकी लोगों पर कार्रवाई कर रही है।
इसमें फरियादी कपिल कोरी (35) लोडिंग ऑटो चालक है। उसने शिकायत दर्ज कराई कि भदभदा पुल के पास शुक्रवार रात करीब आठ बजे तीन अज्ञात लड़कों ने उन्हें लिफ्ट के बहाने रोका। बाद में धमकाते हुए छुरी अड़ाकर नगद करीब 14 हजार रुपए लूट लिए। शनिवार को इस संबंध में सख्ती से पूछताछ और पड़ताल के बाद यह पूरा मामला फर्जी निकला।
Published on:
13 Feb 2022 01:13 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
