29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हार्ट अटैक नहीं, इस वजह से भी बढ़ रहा सीने का दर्द

एमपी की राजधानी भोपाल में कई रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। इनमें सीने का दर्द भी शामिल है। इसकी वजह भी सामने आई है। चिकित्सक बताते हैं कि सीने में दर्द उठना विटामिन-12 की कमी का भी लक्षण है। विटामिन-12 की कमी डेली रूटीन को मुश्किल बना सकता है इसलिए समय रहते बीमारी की पहचान करना बहुत जरूरी है।

2 min read
Google source verification
chestp.png

विटामिन-12 की कमी डेली रूटीन को मुश्किल बना सकता है

एमपी की राजधानी भोपाल में कई रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। इनमें सीने का दर्द भी शामिल है। इसकी वजह भी सामने आई है। चिकित्सक बताते हैं कि सीने में दर्द उठना विटामिन-12 की कमी का भी लक्षण है। विटामिन-12 की कमी डेली रूटीन को मुश्किल बना सकता है इसलिए समय रहते बीमारी की पहचान करना बहुत जरूरी है।

डॉक्टर्स बताते हैं कि घबराहट, सिर दर्द, दिल की धड़कन बढऩा, सीने में दर्द, झुनझुनी होना जैसे लक्षण ह्रदय रोग का ही लक्षण नहीं है। इस तरह की स्थिति विटमिन-बी 12 की कमी के कारण भी हो सकती है। इन लक्षणों के रोजाना 50 मरीज शहर के एम्स, हमीदिया व जेपी अस्पताल में पहुंच रहे हैं।

चिकित्सकों के अनुसार विटामिन्स और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व शरीर के बेहतर स्वास्थ्य और कामकाज के लिए जरूरी हैं। इनकी कमी से भी व्यक्ति कमजोर और बीमार हो सकता है। समय से इलाज न हुआ तो विटामिन-बी 12 की कमी आगे चलकर कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकती है।

घबराहट हुई तो समझी दिल की बीमारी
दानिश नगर निवासी 52 वर्षीय प्रेम श्रीवास्तव को दो माह पहले घबराहट,धड़कन बढऩा, झनझनाहट जैसी समस्या हुई। घर के पास डॉक्टर ने गैस की दवा दी। आराम ना मिलने पर देर रात वे एम्स की इमरजेंसी में पहुंचे। इसीजी रिपोर्ट नॉर्मल आई। विटामिन-बी 12 का टेस्ट हुआ तो बी 12 लेवल 105 आया, जबकि यह 197 से 700 के बीच होना चाहिए।

57 पहुंचा बी-12 लेवल, इंजेक्शन से हुआ कवर
23 साल की गौतम नगर निवासी खुशबू को हाथ-पैरों में झनझनाहट, थकान, सांस की तकलीफ, कब्ज, भूख न लगना जैसी समस्याएं से परेशान थीं। डॉक्टर ने विटामिन बी 12 का टेस्ट कराया। तो बी 12 लेवल 57 पाया गया। जो कि बहुत ही कम था। विटामिन का लेवल मेंटेन करने के लिए दवाओं के साथ इंजेक्शन लगाने पड़े।

एम्स भोपाल के मेडिसन विशेषज्ञ डॉ. रजनीश जोशी बताते हैं कि जीवन में हेल्दी डाइट बेहद जरूरी है। हरी सब्जियों-फलों का सेवन करें। पोषकता से भरपूर भोजन से इस तरह की समस्याओं से बचा जा सकता है। दूध और उसके उत्पाद भी लेते रहें। रेड ब्लड सेल्स के लिए विटामिन बी 12 जरूरी है। कोई दिक्कत आने पर समय से इलाज भी जरूरी है।

क्या करता है विटामिन बी-12
विटामिन बी 12 का काम रेड ब्लड सेल्स और डीएनए को बनाना है। साथ ही नर्वस सिस्टम और दिमाग के स्वास्थ्य को भी बढ़ाना है।

कमी से सामने आतीं ये समस्याएं
इसकी कमी से झनझनाहट, थकान, धड़कन बढऩा, सांस की तकलीफ, कब्ज, भूख न लगना, मांसपेशियों में कमजोरी और आंखों का कमजोर होना जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

क्या है विटामिन बी 12
पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उमेश शुक्ला बताते हैं कि विटामिन बी 12 सभी फूड में पाया जाता है। घुलनशील होने के कारण पानी में डालते ही फूड से विटामिन बी 12 रिसने लगता है। इसलिए अधिकांश चीजों में मौजूदगी के बाद भी कई लोगों में इसकी कमी देखी जा रही है।

विटामिन बी 12 के लिए इनको करें डाइट में शामिल
बादाम का दूध
दूध व दही,
चीज,
फोर्टिफाइड सेरेल्स,
मशरूम
मोटा अनाज व हरी सब्जियां

Story Loader