12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कमलनाथ का गढ़ ढहानेवाले की स्टाइलिश जिंदगी, नई कारों के साथ रिवाल्वर के भी शौकीन हैं विवेक बंटी साहू

Chhindwara MP Vivek Bunty Sahu Net Worth Car Revolver बीजेपी के ये युवा नेता सुर्खियों में आ गए हैं। हर कोई विवेक बंटी साहू के बारे में जानना चाहता है। विवेक बंटी साहू (Vivek Bunty Sahu) बीजेपी का नया जुझारू चेहरा है जिन्होंने कमलनाथ (Kamal Nath) का किला ढहाने की चुनौती न केवल स्वीकारी बल्कि यह काम बखूबी कर भी दिखाया।

2 min read
Google source verification
Chhindwara MP Vivek Bunty Sahu Net Worth Car Revolver

Chhindwara MP Vivek Bunty Sahu Net Worth Car Revolver

Chhindwara MP Vivek Bunty Sahu Net Worth Car Revolver लोकसभा चुनाव में इस बार एमपी में गजब हो गया। जो काम बीजेपी के बड़े से बड़े नेता नहीं कर पाए, वो काम विवेक बंटी साहू ने कर दिखाया। उन्होंने कमलनाथ और कांग्रेस का छिंदवाड़ा का गढ़ ढहा दिया। कमलनाथ और उनके परिवार का पिछले 44 साल से यहां एकछत्र राज्य था। इस दौरान बीजेपी केवल एक बार उपचुनाव में ही यहां से जीत सकी थी पर विवेक बंटी साहू ने कांग्रेसी उम्मीदवार कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ को मात देकर मिथक तोड़ दिया। इसी के साथ बीजेपी के ये युवा नेता सुर्खियों में आ गए हैं। हर कोई विवेक बंटी साहू के बारे में जानना चाहता है।

विवेक बंटी साहू (Vivek Bunty Sahu) बीजेपी का नया जुझारू चेहरा है जिन्होंने कमलनाथ (Kamal Nath) का किला ढहाने की चुनौती न केवल स्वीकारी बल्कि यह काम बखूबी कर भी दिखाया। कांग्रेस पिछले 27 साल से छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर कब्जा किए बैठी थी जिसे बीजेपी BJP के स्थानीय उम्मीदवार ने आखिरकार हथिया लिया।

यह भी पढ़ें : युवा बेटे को कंधा देते हुए बिलख उठे कलेक्टर, जबलपुर में भाई ने दी मुखाग्नि

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : एमपी में बीजेपी के बड़े नेता की तबियत बिगड़ी, डॉक्टरों ने अस्पताल में समर्थकों को रोका

विवेक बंटी साहू और उनका परिवार परंपरागत रूप से किसान हैं। सन 1997-98 में विवेक बंटी साहू ने डॉ. हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से संबद्ध छिंदवाड़ा कॉलेज में ए​डमिशन लिया और यहीं से उनकी राजनैतिक यात्रा भी शुरू हो गई। उन्होंने कॉलेज में बी.कॉम प्रथम वर्ष की ही पढ़ाई की लेकिन इसी दौरान राजनीति का ककहरा भी सीख लिया।

खेती किसानी के अलावा साहू परिवार के कई अन्य व्यवसाय भी हैं। विवेक बंटी साहू और उनके परिजन प्रॉपर्टी डीलर का काम भी करते हैं। वाहन किराया, मकान किराया आदि कारोबार भी चल रहे हैं। इतना ही नहीं, उनकी जीवनसाथी शालिनी साहू भी व्यवसायी हैं। वे आभूषणों का कारोबार करती है।

यह भी पढ़ें : एमपी के इंदौर में भीषण विस्फोट, तेज धमाकों से दहल उठे लोग, मच गई अफरातफरी

यह भी पढ़ें : बेहद फलदायक साबित होते हैं ये छोटे उपाय, सोया हुआ भाग्य जगा देंगे शनिदेव

विवेक बंटी साहू के शपथपत्र के अनुसार सन 2022-23 में उनकी 16,14,277 रुपए की आय थी। तक उनकी पत्नी की भी 14,94,000 रुपए की आय रही।

पेशे से किसान विवेक बंटी साहू स्टाइलिश जिंदगी जीते है। ब्रांडेड गागल्स पहनते हैं, महंगे मोबाइल फोन रखते हैं। उन्हें रिवाल्वर रखने का भी शौक है। विवेक बंटी साहू नई कारों के तो मानो दीवाने हैं। उनके पास एक दो नहीं बल्कि कई कारें हैं।

शपथ पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार विवेक बंटी साहू 31 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं। इनमें जहां 1 करोड़ 42 लाख की चल संपत्ति है वहीं 17 करोड़ 90 लाख की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी शालिनी के नाम भी 13 करोड़ 65 लाख रुपए की अचल संपत्ति और 2 करोड़ 93 लाख की चल संपत्ति है।