20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एयर इंडिया फ्लाइट में महिला ने मंगाया शाकाहारी भोजन, परोस दिए चिकन के टुकड़े, मचा हड़कंप

-एयर इंडिया की फ्लाइट में शाकाहारी महिला को परोसे चिकन के टुकड़े-यात्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीरें

2 min read
Google source verification
5.jpg

Chicken pieces

भोपाल। एयर इंडिया की फ्लाइट में शाकाहारी भोजन के साथ चिकन के टुकड़े परोसने का मामला सामने आया है। एयर इंडिया की उड़ान एआइ 582 से कोझिकोड़ से मुंबई जा रही वीरा जैन को शाकाहारी भोजन के साथ चिकन के टुकड़े भी परोस दिए। उन्होंने ट्वीट के साथ परोसे भोजन का फोटो भी साझा किया। केबिन सुपरवाइजर को सूचित किया, तो उसने माफी मांगी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

जानकारी के लिए बता दें कि वीरा जैन नाम की एक पैसेंजर के साथ यह वाकया हुआ। उन्होंने इसकी पूरी कहानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताई है। इसके साथ ही एयरलाइन्स की ओर से परोसे गए भोजन की तस्वीरें भी पोस्ट की है। अपने इस पोस्ट में उन्होंने भारतीय विमानन प्राधिकरण (DGCA),नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भी टैग किया है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीरें

उन्होंने ट्वीट किया कि वे कालीकट हवाई अड्डे से एयर इंडिया की उड़ान AI582 पर सवार हुईं थी। उन्हें शाकाहारी भोजन के साथ चिकन के टुकड़े भी परोस दे दिए गए। वीर ने लिखा कि मेरे विमान के उड़ान भरने का समय शाम 6.40 बजे बजे था। हालांकि, विमान ने एक घंटे की देरी से शाम 7.40 बजे उड़ान भरी। उन्होंने अपने भोजन के पैकेट की जो तस्वीरें पोस्ट की है उसके रैपर पर वेज लिखा साफ तौर पर नजर आ रहा है, लेकिन परोसे गए खाने में कुछ चिकन के टुकड़े भी नजर आ रहे हैं।

इस मामले की जानकारी केबिन सुपरवाइज़र (सोना) को सूचित किया, तो उसने माफी मांगी। इसके बाद मैंने केबिन क्रू को इस बारे में जानकारी दी। हालांकि, इसके बावजूद प्लेन में बैठ शाकाहारी भोजन करने वाले यात्रियों को इस बारे में सूचना नहीं दी गई।

उन्होंने ये भी लिखा कि यह बेहद निराशाजनक है और इससे मेरी भावनाएं आहत हुई हैं.' उन्होंने एयर इंडिया से अपनी खानपान सेवाओं और देरी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही यात्रियों को सुझाव दिया कि कृपया पूरी तरह जांच लें कि आप उड़ान में क्या खा रहे हैं। नॉनवेज परोसे जाने के बाद अब मेरा एयरलाइन के सभी भोजन पर से भरोसा उठ गया है।