7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां से कहकर बच्चे ने लगवाया था झूला, झूलते वक्त में लगी फांसी

मां से कहकर बच्चे ने लगवाया था झूला, झूलते वक्त में लगी फांसी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 28 Jul 2018, 2:51 PM IST

crime

मां से कहकर बच्चे ने लगवाया था झूला, झूलते वक्त में लगी फांसी

भोपाल. छोला मंदिर थाना क्षेत्र में झुला झूल रहे एक 13 वर्षीय बच्चे की गले में रस्सी फंस जाने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम बच्चा अपने घर के एक कमरे में झूला झूल रहा था। अचानक बच्चे के गले में झूला फंस गया। थोड़ी देर बाद जब बच्चे की मां कमरे में बच्चे को देखने आयी तो बच्चा झूले से लटका था।

मां ने बच्चे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने 13 साल के निलेश को मृत घोषित कर दिया। मौके का निरीक्षण करने पहुंची छोला मंदिर थाना पुलिस ने बताया कि झूला झूल रहे 13 साल के बच्चे फांसी लगने से मौत हुई है। बच्चे को पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया है। पुलिस जांच में जुटी है, जांच के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा।

बच्चे की चीख सुनकर दौड़ी थी मां

परिजन ने बताया कि निलेश ने मां से जिद कर घर के एक कमरे में झूला लगवाया था। मां को नहीं पता था कि बच्चे के गले में झूला फांसी बन जाएगा। झूले की रस्सी निलेश की गर्दन में फंस गई थी। घर में मौजूद मां ने बच्चे चीख सुनकर बच्चे को झूले से लगे फांसी के फंदे को खोलकर अलग किया। परिजन ने निलेश को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

झूला झूलते समय रखें सावधानी
सावन का महीना शुरू होते ही जगह-जगह झूला लग जाता है। कई बार झूले से बच्चे की मौत की खबर आती है। ज्यादातर देखने में आया है कि बच्चे झूले में फंसने से परेशान होते रहते है लेकिन उनके पास छुडने के लिए कोई नहीं होता। कई बार तेज झूला झूलने बच्चे गिर जाते है जिससे भयानक चोट लग जाती है। बच्चे के झूला झूलते समय परिजन खूद वहीं खड़े रहें। परिजन अक्सर बच्चों के साथ लापरवाही कर जाते है जिससे ऐसे घटनाए हो जाती है।

- अकेले न छोड़े बच्चों को।
- बाहर जाने से रोके।
- ज्यादा तेज झूला न झूले।
- रस्सी वाले झूले से बचे।