18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चों का ‘जेल ब्रेक’, बाल संप्रेषण गृह की ​खिड़की तोड़कर भागे 8 बाल अपचारी

-महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही उजागर, तड़के चार बजे हुए लापता

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Amit Mishra

Dec 12, 2019

mp_bhopal.png

भोपाल @नीलेंद्र पटेल की रिपोर्ट
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुरानी जेल के पास स्थित बाल संप्रेषण गृह आज तड़के 4 बजे 8 बच्चे बाल संप्रेषण गृह की खिड़की तोड़कर भाग गए। बाल संप्रेषण गृह 8 बच्चों के भाग जाने से महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त बच्चे खिड़की तोड़कर भागे उस वक्त पूरा स्टाफ सो रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।


आला अधिकारी भी पहुंचे
बाल संप्रेषण गृह की खिड़की तोड़कर भागे बच्चों की जानकारी जैसे ही महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों की लगे वे मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि बच्चों ने इस घटना को किस तरीके इस अंजाम दिया,पुलिस के अधिकारी मामले की जांच कर रहे है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बच्चों का पता लगा लिया जाएगा।


अभी तक नहीं मिला कोई सुराग
जानकारी के मुताबिक बाल संप्रेषण गृह की खिड़की तोड़कर भागे 8 बच्चों को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

पहले भी बाल सुधार गृह से अपचारी भाग चुके है
गौरतलब है कि इसके पहले प्रदेश के रीवा जिले के बाल संप्रेषण गृह की खिड़की की ग्रिल तोड़कर दो अपचारी फरार हो गए थे। दोनों अपचारी चोरी व अन्य मामलों में बाल संप्रेषण गृह में रखे गए थे। दोनों मऊगंज के रहने वाले थे। दोनों अपचारी में से एक 17 वर्षीय अपचारी को बाल संप्रेषण गृह में दो माह पहले लाया गया था। वहीं, सतना से 13 वर्षीय अपचारी को 1 सितम्बर को ही लाया गया था। दोनों अपचारियों को बाल संम्प्रेषण गृह में सुधार के लिए रखा गया था, लेकिन लचर सुरक्षा व्यवस्था के चलते दोनों लोहे की खिड़की काटकर भाग गए थे। गौरतलब है कि पहले भी बाल सुधार गृह से अपचारी भाग चुके है।