19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आ जाओ प्रभु, आ जाओ, मेरे हृदय में बस जाओ…

क्रिसमस: कैरोल गाकर दे रहे प्रभु यीशु के आगमन का संदेश

2 min read
Google source verification
,

आ जाओ प्रभु, आ जाओ, मेरे हृदय में बस जाओ...,आ जाओ प्रभु, आ जाओ, मेरे हृदय में बस जाओ...

भोपाल। ‘आ जाओ प्रभु आ जाओ, मेरे हृदय, मेरे दिल में बस जाओ...’ ईसा मसीह के आगमन की सूचना देते यह गीत शहर के चर्च में सुनाई देने लगे हैं। भक्त जहां कैरोल सांग गाकर प्रभु के आगमन के लेकर उत्साहित हो रहे हैं वहीं क्रिसमस फ्रेंड के लिए रोजाना मौन प्रार्थनाएं भी कर रहे हैं। चर्चों से लेकर लोगों के घर और बाजार तक क्रिसमस के उत्साह में रंग चुके हैं। बाजारों में क्रिसमस ट्री और सेंटा क्लॉज की स्टैच्यू सज चुकी हैं तो ट्रेडिशनल रम केक भी बेकरी के शो केस में आ गए हैं।

चर्च में जली तीसरी मोमबत्ती
फादर स्टीफन मारिया ने बताया कि 500 से अधिक परिवारों वाले बड़े चर्च में कैरोल सिंगिग शुरू हो चुकी है वहीं दो दिनों में शहर के सभी चर्चों में कैरोल सांग गाए जाने शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा क्रिसमस की बड़ी ट्रेडिशन कैंडल लाइटिंग भी थर्ड कैंडल पर पहुंच चुकी है। क्रिसमस मंथ के पहले रविवार को चर्च में पहली मोमबत्ती जलाई गई थी। इसके बाद हर रविवार को एक-एक मोमबत्ती जलाई जाने के साथ्ज्ञ बीते रविवार को तीसरी मोमबत्ती जलाई जा चुकी है। चौथी मोमबत्ती जलने के साथ क्रिसमस का दिन आ जाने की पुष्टि हो जाएगी।


क्रिसमस फ्रेंड के लिए कर रहे प्रेयर
ईसाई समाज के लोग क्रिसमस की एक ओर परंपरा का पालन अपने घरों में कर रहे हैं। सभी चर्चों में पर्चियों के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को उसका क्रिसमस फ्रेंड बताया गया है। हर व्यक्ति अपने फ्रेंड के लिए रोजाना प्रार्थना कर रहा है, लेकिन इसमें खास बात यह है कि वे जिस क्रिसमस फ्रेंड के लिए प्रार्थना कर रहे हैं यह उसे नहीं बताया जाता। इसी तरह हर व्यक्ति के लिए कोई न कोई प्रार्थना जरूर कर रहा है। कौन किसके लिए प्रार्थना कर रहा है, इसका पता क्रिसमस के अगले दिन चलेगा, जब फ्रेंडस एक-दूसरे को गिफ्ट देंगे।