1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ा फैसलाः इस राज्य में 31 दिसंबर तक नहीं रिलीज होगी कोई भी फिल्म

बड़ा फैसलाः इस राज्य में 31 दिसंबर तक नहीं रिलीज होगी कोई भी फिल्म
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 19 Oct 2018, 11:49 AM IST

entertainment tax

entertainment tax

भोपाल। मध्यप्रदेश के सिने प्रेमियों के लिए बुरी खबर है। स्थानीय निकायों में कर वसूली के विरोध में चल रही थिएटर संचालकों की हड़ताल के बाद मुंबई में हुई बैठक में बड़ा फैसला ले लिया गया। इस फैसले के बाद अब मध्यप्रदेश में 31 दिसंबर तक कोई भी फिल्म रिलीज नहीं होगी। गौरतलब है कि यह फैसला ऐसे समय में लिया गया जब आमिर खान, ऋतिक रोशन समेत कई दिग्गज एक्टर्स की फिल्में रिलीज होने वाली थी।

मध्यप्रदेश में 14 दिनों से चल रही थिएटर संचालकों की हड़ताल के मद्देनजर मुंबई में प्रोड्यूसर्स गिल्ड और सेंट्रल सर्किट सिनेमा एसोसिएसन ने गुरुवार को बैठक बुलाई थी। इसमें फैसला लिया गया है कि 31 दिसंबर तक मध्यप्रदेश में कोई भी फिल्म रिलीज नहीं होगी। इस फैसले के बाद सिने प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है। वे कई फिल्मों का इंतजार कर रहे थे। अब इन लोगों को अगले साल जनवरी से ही कोई नई फिल्में देखने को मिल पाएगी।

गिल्ड ने किया हड़ताल का समर्थन
मुंबई में हुई बैठक में प्रोड्यूसर्स गिल्ड ने थिएटर संचालकों की इस हड़ताल का समर्थन करते हुए यह फैसला लिया है। हालांकि यह समर्थन अघोषित रूप से किया गया है। गौरतलब है कि सिंगल स्क्रीन सिनेप्लेक्स संचालकों ने बुधवार को हड़ताल खत्म कर दी थी और शुक्रवार से हिन्दी में डब की गई फिल्में ही दिखाने का फैसला किया था।

थिएटर संचालक क्यों कर रहे हैं विरोध
मध्यप्रदेश में पिछले 14 दिनों से थिएटर संचालक विरोध इसलिए कर रहे हैं कि नगरीय निकाय और स्थानीय निकाय एंटरटेनमेंट टैक्स ले रहा है। फिल्म प्रोड्यूसर्स को डर है कि कहीं अन्य राज्यों में इसे लागू न कर दिया जाए। 100 रुपए के टिकट पर 18 प्रतिशशत जीएसटी लगता है। इससे अधिक मूल्य के टिकट पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगता है।
-सिंगल स्क्रीन संचालकों का तर्क है कि यदि वे मनोरंजन कर के कारण टिकट का दाम 100 रुपए से ऊपर करते हैं तो GST भार 10 प्रतिशत बढ़ जाएगा। सिनेमा हॉल संचालकों से मध्यप्रदेश में नगर निगम या नगरीय निकाय प्रति शो 200 रुपए टैक्स भी ले रहे हैं। ज्यादातर राज्यों में ऐसा टैक्स नहीं है।

क्या कहते हैं थिएटर संचालक
भोपाल सिनेमा ऑनर्स एसोसिएशन के सेक्रेटरी अजीजउद्दीन ने बताया कि गिल्ड ने तय कर लिया है कि मध्यप्रदेश में सिंगल स्क्रीन और मल्टी स्क्रीन सिनेमाघरों में 31 दिसंबर तक कोई भी नई फिल्म रिलीज नहीं की जाएगी। मध्यप्रदेश सरकार जब तक एंटरटेनमेंट टैक्स खत्म नहीं करेगी, हड़ताल को जारी रखा जाएगा।

-अजीजउद्दीन ने बताया कि सिंगल स्क्रीन वाले सिनेप्लेक्स में डब की गई फिल्में भी नहीं दिखाई जाएंगी। प्रदेश में मल्टी स्क्रीन और सिंगल स्क्रीन वाले सिनेमाघरों में इस साल के अंत तक कोई भी फिल्म नहीं दिखाई जाएगी।

ये फिल्में होने वाली हैं रिलीज
मध्यप्रदेश के सिने प्रेमी कई फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। इसमें एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, लव रात्रि, नमस्ते इंग्लैंड, नवंबर में रिलीज होने वाली ठग आफ हिन्दुस्तान, स्टूडेंट आफ द ईयर-2, केदारनाथ, इसके अलावा दिसंबर में रिलीज होने वाली टोटल धमाल, द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर, जीरो, सिम्बा, चंदामामा दूर के फिल्म, सुपर 30 जैसी फिल्में रिलीज होने वाली है। इनमें आमिर खान, ऋतिक रोशन, रोहित शेट्टी,, अनुष्का शर्मा, अनुपम खेर जैसे दिग्गज कलाकारों की फिल्में शामिल हैं।