26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Cleaning Tips: फ्रीजर में बार-बार जम रही बर्फ की मोटी परत, ट्राई कर लें ये आलू का हैक

Cleaning Tips: अगर आपके फ्रीजर में बहुत ज्यादा बर्फ जम रही है तो इस दिक्कत को घर बैठे सही कर सकते हैं। जानिए क्या है तरीका

2 min read
Google source verification
Cleaning Tips

Cleaning Tips

Cleaning Tips: बीते दिनों पहले मध्यप्रदेश के मुरैना फ्रिज की वजह से एक बड़ा हादसा हो गया था। दरअसल फ्रिज का कंप्रेसर फटने से एक मकान धराशाई हो गया। धमाके की आवाज से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। गनीमत यह रही कि कंप्रेसर फटने के समय मकान में कोई नहीं था। इस वजह से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। जिसके बाद से फ्रिज का कंप्रेसर फटने की कई अन्य घटनाएं भी सामने आई।

एक्सपर्ट का मानना है कि कई बार फ्रीजर में बर्फ जमने के कारण भी फ्रिज में बलास्ट हो सकता है। हम सबके ही घरों में फ्रिज में नमी की वजह से भी जरूरत से ज्यादा बर्फ जम जाती है। ऐसे में हमें समझ नहीं आता कि कैसे इस जमी हुई बर्फ को हटाएं।

फ्रीजर में बदबू भी आने लगती है। वैसे तो ऐसा अक्सर पुराने फ्रिज में होता है। लेकिन कई बार लापरवाही के वजह से यह समस्या नए फ्रिज में भी होने लगती है। अगर आप भी अपने घर की फ्रिज में इस समस्या से परेशान हैं तो बिल्कुल फिक्र न करें। हम आपको आज एक आसान सा हैक बताएंगे जिससे फ्रीजर में कोई बर्तन चिपकेगा और ना ही बर्फ के पहाड़ बनेंगे। तो चलिए यहां आपको बताते हैं क्या है वह आसान तरीका जिससे चुटकियों में इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं….

ये भी पढ़ें: इन रूटों पर 6 एक्सप्रेस-वे बनाने जा रही भाजपा सरकार ! 100 दिन में पूरा होगा काम

फ्रिज में जमी हुई बर्फ कैसे निकालें (How To Remove Frozen Ice From Freezer)

  • सबसे पहले एक आलू लें और उसे दो हिस्सों में काट लें।
  • अब फ्रीजर में जितनी भी बर्फ जमा हो उसे पहले पिघला लीजिए और फ्रीजर को पूरी तरह से साफ कर दें।
  • अब घर में रखे आलू के टुकड़ों को लें और पूरे फ्रीजर में अच्छी तरीके से रब करें।
  • फ्रीजर का कोई भी कोना छूटना नहीं चाहिए।
  • यह छोटा सा ट्रिक आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
  • इससे आपके फ्रीजर में बर्फ के पहाड़ बिल्कुल भी नहीं बनेंगे।
  • अब आप इसमें जो भी समान रखना चाहें आसानी से रख सकते हैं. ये आसानी से छूट जाएगा।

नोट: यहां पर केवल सामान्य जानकारी प्रदान की गई है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।